भारतीय टीम ने दूसरे टी20 में आयरलैंड को हराकर सीरीज जीती

Updated on 29-06-2022 09:39 PM

डुबलिन युवा बल्लेबाज दीपक हुडा के शतक से भारत ने दूसरे टी20 क्रिकेट मुकाबले में मेजबान आयरलैंड को चार रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली हे। दूसरे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हुडा के 104 रनों और संजू सैमसन के अर्धशतक 77 रनों की मदद से सात विकेट पर 225 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान आयरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 221 रन ही बना पायी।


आयरलैंड की ओर से कप्तान एंडी बालबर्नी ने 60, पॉल स्टर्लिंग ने 40, हैरी टेक्टर ने 28 गेंद में और जॉर्ज डॉकरेल ने 16 नाबाद 34 रन बनाए। भारत की ओर से तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अंतिम ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को जीत के लिए 17 रन नहीं बनाने दिये।


इस मैच में भारतीय पारी का आकर्षण हुडा का शतक रहा। अब वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए। हुडा की पारी बेहद आक्रामक रही। उन्होंने 57 गेंद में नौ चौके और छह छक्के लगाकर 104 रन बनाये। इससे पहले रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और सुरेश रैना ही टी20 प्रारूप में भारत के लिए शतक बनाये हैं।


वहीं ऋतुराज गायकवाड़ की जगह उतरे सैमसन ने भी उनका अच्छा साथ देते हुए 42 गेंद में नौ चौकों और चार छक्कों की सहायता से 77 रन बनाकर अपने को साबित किया है। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन तीन रन बनाकर ही आउट हो गये। इसके बाद हुडा और सैमसन ने 176 रनों की शतकीय साझेदारी कर भारतीय टीम को संभाला। बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव 15 रन जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या 13 रन बनाकर नाबाद रहे।


वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की शुरूआत ठीक रही। स्टर्लिंग और बालबर्नी ने पहले विकेट के लिए 34 गेंदों में 72 रन बनाये। स्टर्लिंग ने भुवनेश्वर कुमार के पहले ही ओवर में तीन चौके और एक छक्के सहित 18 रन बनाये। आयरलैंड के 50 रन चार ओवर में ही बन गए। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने स्टर्लिंग को आउट किया। वहीं बालबर्नी ने अपने पचास रन पूरे किया। वह हर्षल का शिकार बने। इसके बाद टेक्टर, डॉकरेल और मार्क अडायर ने आयरलैंड ने अंतिम ओवर तक संघर्ष किया पर वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.