प्रो लीग मुकाबलों से भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतर हुआ : पूनिया

Updated on 26-02-2022 08:22 PM

भुवनेश्वर भारतीय महिला हॉकी टीम की कार्यवाहक कप्तान सविता पूनिया के अनुसार एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों से टीम को आगामी टूर्नामेंटों विश्व कप और एशियाई खेलों के लिए अपने खेल को बेहतर करने का अच्छा अवसर मिला है। एशियाई खेल 2024 में होने वाले पेरिस ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी हैं , इसलिए इन खेलों का महत्व और बढ़ जाता है।

 भारतीय महिलाओं ने अब तक हुए एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने इस साल के शुरू में ओमान के मस्कट में शुरूआती दो चरण के मुकाबले में चीन को 7-1 और 2-1 से हराया था। सविता ने कहा कि एफआईएच प्रो लीग में शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने से टीम के कापफी फायदा हुआ है। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी गलतियों का आंकलन किया है।

 इसका लाभ हमें बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी होगा। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान विशेष रुप से अपने प्रदर्शन पर रहा है। हम लंबे समय से प्रो लीग में खेलने का इंतजार कर रहे थे क्योंकि हमें इससे विश्व की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का अवसर मिला है। इन मुकाबलों से टीम को पता चला है कि किस क्षेत्र में उसे क्या करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.