बर्थडे सेलीब्रेट करने मेक्सिको के रेस्तरा में गई भारतीय महिला की गोलीबारी में मौत

Updated on 24-10-2021 08:33 PM

मेक्सिको सिटी मेक्सिको में अपना जन्मदिन मनाने गई भारतीय महिला की हत्या हो गई है। जानकारी के अनुसार, मेक्सिको के कैरिबियाई शहर तुलुम के एक रेस्तरां में गोलीबारी में एक भारतीय समेत दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक महिला जर्मनी की थी और दूसरी भारत की। घायलों में से दो जर्मन और एक नीदरलैंड का नागरिक है।

गोलीबारी बुधवार को सड़क किनारे स्थित एक रेस्तरां में हुई जिसके कुछ टेबल बाहर भी लगे हुए थे। क्विंताना रू सरकारी अभियोजन कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मादक पदार्थ बेचने वाले दो समूहों के बीच झगड़े के कारण गोलीबारी हुई।

रेस्तरां में खाना खा रहे पर्यटक दोनों पक्षों के बीच हो रही गोलीबारी की चपेट में गए। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।


जान गंवाने वाली भारतीय मूल की महिला कैलिफोर्निया में रहती थी, जो अपना बर्थडे मनाने के लिए मेक्सिको आई थी। महिला का नाम अंजलि रयोत बताया जा रहा है जो एक ट्रैवल ब्लॉगर थी। अंजलि के इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चलता है कि वह हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी और कैलिफोर्निया के सैन जोस में रहती थी। वह 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाने के लिए सोमवार को तुलुम पहुंची थी। वहीं जर्मनी की पर्यटक का नाम जेनिफर हेनजोल्ड था जिसकी मौत क्रॉस फायरिंग में हो गई।

हिमाचल में अंजलि का परिवार मौत की खबर सुनकर सदमे में है। अंजलि के भाई आशीष ने तुलुम के मेयर से शव को भारत भेजने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। अंजलि के पिता ने बताया कि वह पिछले साल तीन-चार महीने परिवार के साथ रही थी। उन्होंने कहा कि अंजलि अपने पति उत्कर्ष श्रीवास्तव के साथ 30वां जन्मदिन मनाने के लिए मेक्सिको गई थी। उत्कर्ष ने शिकागो में रहने वाले अंजलि के भाई आशीष को इस बारे में सूचित किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.