संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय महिला ने जीती 45 करोड़ की लॉटरी

Updated on 05-02-2022 10:19 PM

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाली एक भारतीय महिला के लिए फरवरी की तीन तारीख ऐतिहासिक साबित हुई। लीना जेलाल की किस्मत का ताला लॉटरी के एक टिकट ने खोल दिया। उन्होंने अपने 14 दोस्तों के साथ पहली बार अपने नाम पर टिकट खरीदा था। हर महीने की 3 तारीख को घोषित होने वाले अबू धाबी बिग टिकट इनाम में जेलाल ने 22 मिलियन दिरहम यानी करीब 45 करोड़ रुपए का ग्रैंड प्राइज जीता। जेलाल केरल के त्रिचूर की रहने वाली हैं और यूएई में बतौर एचआर प्रोफेश्नल काम करती हैं। जब बिग टिकट होस्ट रिचर्ड ने उन्हें फोन किया तो जेलाल को अपनी जीत पर विश्वास ही नहीं हुआ। 27 जनवरी को विनिंग टिकट खरीदने वाली लीना जेलाल ने कहा कि पहले मुझे लगा कि मेरे दोस्त फोन पर मेरे साथ मजाक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीती हुए रकम हम सभी के बीच शेयर की जाएगी। अबू धाबी में एक कंस्ट्रक्शन फर्म के लिए काम करने वाले जेलाल ने कहा मेरे दोस्त मुझसे ज्यादा उत्साहित और खुश हैं। यह पहली बार है जब मेरे नाम पर टिकट खरीदा गया था। मुझे लगता है कि मैं अपने ग्रुप में सबसे ज्यादा भाग्यशाली हूं। जेलाल और उनके दोस्तों ने अभी तक यह प्लान नहीं किया है कि जीतने वाली राशि का क्या किया जाएगा, लेकिन वे इसका एक हिस्सा दान में देना चाहते हैं। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में ओमान के रहने वाले भारतीय प्रवासी रंजीत वेणुगोपालन उन्नीथन रैफल ड्रॉ में करीब 20 करोड़ रुपए जीतने के बाद इस साल के आखिरी बिग टिकट अबू धाबी करोड़पति बने थे। यह उनका दूसरा प्रयास था जिसमें उन्होंने टिकट संख्या 052706 जैकपॉट हासिल किया था। 42 वर्षीय रंजीत केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले हैं। पिछले साल बिग टिकट अबू धाबी में कई भारतीयों की किस्मत चमकी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.