भारतीय महिला फुटबॉलर मनीषा यूएफा चैम्पियंस लीग में खेलने के लिए तैयार

Updated on 09-07-2022 11:02 PM

नई दिल्ली भारत की महिला फुटबॉलर मनीषा कल्याण यूएफा चैम्पियंस लीग में अच्छे प्रदर्शन के लिए तैयार है। इस लीग में खेलने जा रही वह भारत की पहली महिला फुटबॉलर हैं। स्ट्राइकर मनीषा ने हाल ही में साइप्रस के क्लब अपोलोन लेडीज एफसी से करार किया है यह क्लब यूएफा महिला चैम्पियंस लीग के क्वालीफिकेशन मुकाबले में खेलेगा। मनीषा ने पिछले साल ब्राजील के खिलाफ उसी की धरती पर गोल कर सबका ध्यान खींचा था।


मनीषा ने कहा, ‘‘चैम्पियंस लीग जैसे टूर्नामेंट में खेलने का सपना हर खिलाड़ी देखता है और इसमें खेलने का असर मिलना हमेशा ही फायदेमंद रहता है। इसमें मिले अनुभवी का लाभ हमेशा मिलेगा , इसलिए मैं अपनी ओर से चैम्पियंस लीग में खेलने और अपनी टीम की सहायता करने के लिये पूरी तरह से तैयार हूं। ’’
मनीषा के अलावा भारत की ही विंगर डांगमेई ग्रेस भी उज्बेकिस्तान के नासफ एफसी से खेलने जा रही हैं। इससे उत्साहित मनीषा का कहना है कि आने वाले समय में कई अन्य भारतीय खिलाड़ी भी विदेशी क्लबों से खेलेंगी।


साथ ही कहा कि हमारी लड़कियों ने पिछले कुछ समय के अंदर काफी सुधार किया है। टीम में शामिल कई लड़कियां और इससे बेहतर कर सकती हैं। इस देश में फुटबॉल का स्तर भी बेहतर होता जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.