भारतीय महिला टीम के पास तेज गेंदबाजों की कमी : अंजुम

Updated on 25-09-2021 09:01 PM

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा के अनुसार अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की सहायता के लिए अभी तक किसी अन्य तेज गेंदबाज के नहीं होने से भारतीय टीम को नुकसान हो रहा है। अंजुम के अनुसार इससे गेंदबाजी आक्रमण कमजोर होने के साथ ही आने वाले समय के लिए भी परेशानी खड़ी होगी क्योंकि झूलन 38 वर्ष की होने जा रही है और ऐसे में वह अधिक समय तक नहीं खेल पाएगी। झूलन पिछले दो दशक से गेंदबाजी की कमान संभाले हुए हैं।
चोपड़ा ने कहा कि झूलन को अब तक दूसरे छोर से किसी प्रकार की भी सहायता नहीं मिली है। दूसरी टीमें जहां तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर रही हैं, वहीं हमार पास कुल दो तेज गेंदबाज तक नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिये शिखा पांडे को जगह नहीं दी गयी। इसके अलाव मेघना सिंह भी एक तेज गेंदबाज हैं पर उन्हें अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कोई अनुभव नहीं है। हाल के समय में भारतीय टीम प्रबंधन ने टीम को एकदिवसीय क्रिकेट में नियमित रूप से 250 से ज्यादा रनों का लक्ष्य लेकर चलने को कहा है पर मुख्य कोच रमेश पोवार और बल्लेबाज स्मृति मंधाना के अलावा चोपड़ा का भी मानना है कि ऐसा एकदम नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें रणनीति, तैयारी और कौशल के स्तर को बेहतर करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.