भारतीय महिला टीम विश्व कप की तैयारी कर रही : मिताली

Updated on 16-12-2021 09:53 PM

मुम्बई भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान मिताली राज ने कहा है कि उनकी टीम का लक्ष्य अगले साल होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में जीत दर्ज करना है। मिताली के अनुसार टीम की विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी है। उन्होंने साथ ही कहा कि विश्व कप से पहले न्यूज़ीलैंड का दौरा मिलना हमारे लिए काफी अच्छी बात है क्योंकि इससे हमें हालातों के अनुसार काम करने में आसानी होगी। मिताली ने कहा, मैंने अभी खेलना नहीं छोड़ा है और मैं अभी खेल रही हूं। मेरा लक्ष्य अभी विश्व कप है जिसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं।

कोरोना के कारण विश्व कप क्वालीफायर रद्द हो जाने के बारे में पूछने पर मिताली ने कहा कि भारत क्वालीफायर का हिस्सा नहीं है इसलिए वह इस पर कुछ नहीं बोलेंगी लेकिन टीम अपनी विश्व कप की तैयारी कर रही है। 2021 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी की थी। इसके बाद भारत तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलने इंग्लैंड और फिर दक्षिण अफ्रीका गई। हालांकि इन तीनों सीरीज़ में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को उनके घर पर कड़ी टक्कर दिया। मिताली की टीम ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की 26 मैचों की लगातार जीत के विश्व रिकार्ड को भी रोका।

 मिताली ने कहा, 'हमने मार्च से विश्व की तीन शीर्ष टीमों के खिलाफ क्रिकेट खेला है और हमें अच्छी तैयारी मिली है। इसके अलावा लड़कियां लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रही हैं, वहीं कई लड़कियां हंड्रेड और महिला बिग बैग लीग का भी हिस्सा थी। इससे हमें अभ्यास का अच्छा अवसर मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.