भारत की आक्रामक नीतियों की वजह से छिड़ सकता है परमाणु युद्ध : इमरान

Updated on 19-12-2021 07:38 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होने का डर सताने लगा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी उतनी ही आक्रामकता से भारत को जवाब देगा। इमरान खान ने कहा भारत के लोग संवेदनशील और समझदार हैं, लेकिन उन पर राज कट्टरपंथी लोग कर रहे हैं। इमरान खान ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि बीजेपी की फासीवादी सरकार भारत और क्षेत्र के लिए खतरनाक है।

उन्होंने डर जताया कि भाजपा की फासीवादी नीतियों के कारण पाकिस्तान और भारत में परमाणु युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने कहा मुझे समझ में नहीं आता कि भाजपा हिंदुओं जैसे बुद्धिमान लोगों की अधिसंख्य आबादी वाले राष्ट्र पर कैसे शासन करती है। इमरान ने कहा कि कि अगर भारत एयर स्ट्राइक करता है तो उसका जवाब पूरी ताकत और आक्रामकता के साथ दिया जाएगा। उन्होंने फरवरी 2019 के बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी वायु सेना की जवाबी कार्रवाई का भी जिक्र किया। इमरान ने कहा कि भाजपा की फासीवादी सरकार अगर हमला करती है, जैसा कि वह पहले भी कर चुकी है तो मुझे डर है कि दो परमाणु शक्तियां आमने-सामने होंगी और इसके परिणाम भयावह होंगे।

उन्होंने कहा कोई कट्टरपंथी दिमाग ही ऐसा सोच सकता है। कश्मीर को लेकर जहर उगलते हुए इमरान खान ने आरोप लगाया कि भारत ने इस इलाके को जेल में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि आठ मिलियन कश्मीरी खुली जेल में रहने के लिए मजबूर हैं। इमरान ने कश्मीर के मुद्दे को हर मंच पर उठाने की बात कही। इमरान खान ने कुछ दिन पहले इस्लामाबाद में आयोजित मारगल्ला डायलॉग 21 में आरोप लगाया था कि भारत की मोदी सरकार नस्लवादी है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि पश्चिमी देश आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की तो बुराई करते हैं, लेकिन कोई भी हिंदुस्तान की फासीवादी नीतियों पर कुछ नहीं बोलता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.