भारत के फास्ट बॉलर नवदीप सैनी इंग्लिश काउंटी टीम केंट के लिए वर्तमान श्रंखला में खेलेंगे आठ मैच

Updated on 17-07-2022 09:17 PM

केंट भारत के फास्ट बॉलर नवदीप सैनी इंग्लिश काउंटी टीम केंट के लिए वर्तमान श्रंखला में आठ मैच खेलेंगे। सैनी इस काउंटी के लिये खेलने वाले राहुल द्रविड़ के बाद भारत के दूसरे टेस्ट क्रिकेटर होंगे। वह 96 नंबर की शर्ट पहनेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने की शुरूआत में बर्मिंघम टेस्ट से पहले वह भारतीय टीम के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर थे। केंट काउंटी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, केंट क्रिकेट को तीन काउंटी चैम्पियनशिप मैचों और पांच रॉयल लंदन कप मैचों के लिये भारत के अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के साथ करार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। वो काउंटी चैम्पियनशिप के तीन मुकाबले खेलने के साथ रॉयल लंदन कप के भी पांच मैच खेलेंगे।


सैनी भारत के लिये तीनों प्रारूप खेल चुके हैं। उन्होंने अगस्त 2019 में पदार्पण किया था। सैनी की गिनती भारत के पांच सबसे तेज पांच गेंदबाजों में होती है। वो 95 मील प्रति घंटा की रफ्तार तक गेंदबाजी कर लेते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 28.80 की औसत से कुल 148 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट भी तीन के भीतर ही है। नवदीप सैनी आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले थे।

 इससे पहले, वो विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की तरफ से भी लीग में उतर चुके हैं केंट काउंटी से हुए करार को लेकर सैनी ने कहा, 'मेरे लिए काउंटी क्रिकेट खेलना बड़ा मौका है और मैं केंट के साथ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं।' केंट टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट पॉल डाउनटन ने कहा, इस साल जब विकेट लेना गेंदबाजों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। हम भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अपने साथ जोड़कर खुश हैं।

 नवदीप सैनी के अलावा कई और भारतीय क्रिकेटर हैं, जो काउंटी टीमों की तरफ से या तो खेल रहे हैं या खेलते नजर आएंगे। भारतीय टेस्ट टीम के अहम बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ससेक्स की तरफ से खेल रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर लैंकशायर, उमेश यादव मिडिलसेक्स की ओर से उतरे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.