भारत की हेमलता बनी नेपाल की अंजनी, सच सामने आया तो अब इंटरनेशनल बॉक्सिंग फेडरशन ने लिया बड़ा फैसला

Updated on 20-03-2023 08:20 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंजनी तेली को लेकर चल रहे विवाद पर इंटरनेशनल बॉक्सिंग फेडरेशन ने क्लीन चीट दे दी है। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित महिला विश्व चैम्पियनशिप में अंजनी नेपाल की ओर से खेल रही हैं। अंजनी पर ऐस आरोप थे कि अंजनी तेली नेपाल के लिए खेलने की पात्रता नहीं रखती जिसके बाद आईबीए ने मामले की जांच की थी। यह आरोप लगाया गया था कि दिल्ली में जन्मी इस मुक्केबाज के पास दो पासपोर्ट हैं।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने आधिकारिक बयान में कहा कि अंजनी ने 2021 में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हेमलता गुप्ता के नाम से खेला था और पहचान के रूप में आधार कार्ड दिया था। आईबीए ने हालांकि कहा, 'दिल्ली में जन्मी मुक्केबाज अंजनी तेली के पास कभी भारतीय पासपोर्ट नहीं था और न ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए खेली। उसने इस मामले में आईबीए के तकनीकी और प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन नहीं किया। आठ साल पहले वह नेपाल की नागरिक बनी और नेपाल के लिए इस टूर्नामेंट में खेल सकती है।'
    क्या है अंजनी तेली का पक्ष

    इस पूरे विवाद पर अंजनी तेली ने भी अपना पक्ष रखा है। इस पूरे मामले पर एनबीटी से बातचीत में हेमलता ने बताया कि उनके पिता नेपाल से हैं और उनके पास वहां की भी नागरिकता है। उनकी मां दिल्ली से हैं और उनके पास भारतीय आधार कार्ड भी है।

    भारत के लिए नहीं खेली हैं अंतरराष्ट्रीय मैच

    अंजनी को लेकर यह कहा गया कि वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग मैचों में भाग ले चुकी हैं। हालांकि यह पूरी तरह से सही नहीं है। वह 2021 में दिल्ली स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था और चैंपियन भी बनीं थी। उसी साल हिसार में सीनियर नैशनल विमिंस चैंपियनशिप में भी उतरीं जहां वह मेडल राउंड तक नहीं पहुंच सकीं। नैशनल में खेलने वाले खिलाड़ियों के पास पासपोर्ट होना अनिवार्य होता है।

    पासपोर्ट नहीं होने की स्थिति में खिलाड़ी को नैशनल में भागीदारी के समय इसके लिए आवेदन का स्लिप दिखाना होता है। अंजनी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैंने पासपोर्ट के लिए दिल्ली में अप्लाई किया था, लेकिन वह रिजेक्ट हो गया। इसके बाद नेपाल से मैंने कुछ दिनों पहले ही पासपोर्ट बनवाया है।'

    इस मामले में नेपाल के हेड कोच प्रचंड शर्मा ने एनबीटी से बातचीत में अंजनी का बचाव करते हुए कहा, 'आईबा ने मामले में क्लीन चिट दे दी है। उसने जांच में पाया है कि अंजनी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कहीं और कोई भागीदारी नहीं है। यही वजह है कि वह सोमवार को भी अपना मुकाबला खेलेंगी। वैसे भी भारत और नेपाल के बीच नागरिकता को लेकर कोई खास समस्या नहीं है। नेपाल के कई खिलाड़ी भारत के लिए मेडल जीतते रहे हैं।'

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
    Advt.