दुनिया की शांति में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका... सऊदी राजदूत का बड़ा बयान, फिलिस्तीन को लेकर एकजुट हुए अरब देश

Updated on 29-11-2023 01:01 PM
नई दिल्ली: एक तरफ इजरायल हमास तो दूसरी ओर रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष चल रहा है। दुनिया में अशांति को रोकने में भारत की भूमिका हो सकती है। भारत में सऊदी अरब के राजदूत सालेह ईद अल-हुसैनी ने मंगलवार को कहा कि अरब लीग को उम्मीद है कि भारत वैश्विक व्यवस्था में शांति और स्थिरता के समर्थन में प्रमुख भूमिका निभाएगा। अरब राज्यों की लीग ने मंगलवार को नई दिल्ली में फिलिस्तीनी दूतावास में 'फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस' मनाया।

अल-हुसैनी ने कहा, 'रियाद में एक अरब इस्लामिक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें कई प्रस्ताव थे। शिखर सम्मेलन में एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है, जिसका मिशन शांति और युद्धविराम की आवश्यकता को समझाने के लिए सभी प्रमुख देशों तक पहुंचना है। क्योंकि अगर आप युद्धविराम का समर्थन नहीं करते तो इसका मतलब है कि और भी अधिक हत्याएं होंगी।' उन्होंने आगे कहा, 'हमें उम्मीद है कि भारत वैश्विक शांति और स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।'

भारत ने किया टू-स्टेट सॉल्यूशन का समर्थन

फिलिस्तीनी राजदूत अदनान अबू अल-हैजा ने कहा, 'भारत के साथ हमारे बेहद मजबूत संबंध हैं। इसलिए हम इस महत्वपूर्ण देश (भारत) से टू-स्टेट सॉल्यूशन के लिए शांतिपूर्ण समाधान तलाश रहे हैं।' इस बीच यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत फिलिस्तीन के एक संप्रभु और स्वतंत्र देश की स्थापना की बातचीत करने की वकालत करता है। इसके अलावा उन्होंने संघर्ष विराम के लिए उठाए गए कदम का स्वागत किया।

12 बंधकों को हमास ने छोड़ा

फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम के पांचवें दिन मंगलवार को हमास ने 12 बंधकों को रिहा कर दिया वहीं इजराइल ने उसकी जेलों में अब तक बंद रहे 30 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया। इजराइल ने कहा कि हमास की ओर से रिहा किए गए उसके 10 नागरिक और थाईलैंड के दो नागरिक इजराइल लौट आए। इसके बाद इजराइल ने फलस्तीन के कैदियों को रिहा कर दिया। बुधवार रात दोनों ओर से बंधकों और कैदियों के रिहा किए जाने के बाद युद्धविराम की समय सीमा समाप्त हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.