
भोपाल : जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर एक नए अवतार और नए परिवार के साथ आपके वीकेंड को मजेदार बनाने टेलीविजन स्क्रीन पर लौट आए हैं! सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का द कपिल शर्मा शो 10 सितंबर को प्रीमियर होगा और हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। मशहूर कॉन्टेन्ट क्रिएटर्स बानिजय एशिया और एसकेटीवी (सलमान खान टेलीविजन) के निर्माण में बना यह शो एक बार फिर कॉमेडी, चमक-दमक और ग्लैमर से भरे वीकेंड्स मिलकर एंजॉय करने के लिए सभी परिवारों को आमंत्रित कर रहा है।
अब कपिल शर्मा एक नए अवतार में नजर आएंगे, जहां वो एक मोहल्ले में लोकल केबल टीवी चैनल चलाते हैं। जितना क्रेज़ी उनका परिवार है, उतना ही अजीबोगरीब उनका आस-पड़ोस! एक एक्सीडेंट के बाद कपिल अपनी प्यारी पत्नी बिंदु (सुमोना चक्रवर्ती) को भूल गए हैं। कपिल की याददाश्त वापस लाने के लिए उनके ससुर सुंदरदास (इश्तियाक खान), जो कि एक वैद्य हैं, उनकी सास रूपमती (गौरव दुबे) और नटखट साले गोली (सतिंदर सोनी) उनके घर में आकर रहने लगे हैं। बिंदु के साथ मिलकर वो सभी कपिल को उनकी शादी की याद दिलाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं, जिससे बड़े अजब-गजब हंगामे होने शुरू हो जाते हैं। और कपिल के फैमिली ड्रामा को और आगे बढ़ाते हैं, उनके अतरंगी पड़ोसी जिनमें बबली धोबन, गुड़िया (कीकू शारदा), क्लासिकल म्यूज़िक टीचर घरछोड़ दास 'उस्ताद जी' (सिद्धार्थ सागर) और उनकी ग्लैमरस स्टूडेंट गज़ल (सृष्टि रोड़े) शामिल हैं। इसमें अर्चना पूरन सिंह एक बार फिर अपने वही अंदाज़ में कपिल की टांग खींचती नजर आएंगी। जहां इतने सारे अतरंगी किरदार एक साथ होंगे और इन सबके बीच कपिल भी होंगे, तो एंटरटेनमेंट होगा जबर्दस्त!
इसके हर एपिसोड में जानी-मानी हस्तियां अपने अंदाज़ में नजर आएंगी, और ऐसे में द कपिल शर्मा शो का नया सीज़न ढेर सारी हंसी-मजाक और अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट का वादा करता है। इसके ओपनिंग वीकेंड के एपिसोड्स में कपिल और उनका नया परिवार कठपुतली के कलाकारों से मिला, जिनमें अक्षय कुमार, रकुल प्रीत सिंह, सरगुन मेहता, चंद्रचूड़ सिंह के साथ प्रोड्यूसर जैकी भगनानी शामिल हैं। उनके बाद फिल्म बबली बाउंसर की टीम - मधुर भंडारकर, तमन्ना भाटिया, सौरभ शुक्ला और सुप्रिया शुक्ला भी आकर इस गुदगुदाते सेशन्स में चार चांद लगाएंगे।
द कपिल शर्मा शो को पुष्प मसाले और ईलॉइस एचआरसी द्वारा को-प्रेज़ेंट किया गया है और प्रियागोल्ड हंक, फिनोलेक्स केबल्स, चिंग्स सेज़वान चटनी, जाक्वार लाइटिंग और फॉक्सवैगन ने को-पावर किया है। इसके एसोसिएट स्पॉन्सर हैं सिंपोलो सेरामिक्स।
मनोरंजन का मजा दोगुना करते हुए इस शो का ताजातरीन नया सीज़न धमाकेदार स्टैंड अप, अजब-गजब गैग्स, सेलिब्रिटीज़ के साथ-साथ हंसी के सैलाब से लबालब होगा। कुल मिलाकर, द कपिल शर्मा शो जबर्दस्त रहने वाला है!
कपिल शर्मा की नई दुनिया में शामिल होने के लिए देखिए द कपिल शर्मा शो, शुरू हो रहा है 10 सितंबर से, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर!