भारत के पड़ोसी देश के पास अरबों डॉलर का खजाना, तेल-गैस का बड़ा भंडार, कतर की नहीं होगी जरूरत!

Updated on 23-03-2026 03:27 PM
कोलंबो: श्रीलंका के ऑफशोर भंडारों में कथित तौर पर तीन ट्रिलियन क्यूबिक फीट तक प्राकृतिक गैस मौजूद है। साथ ही देश के क्षेत्रीय जल और विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर समुद्र तल के नीचे कई अरब बैरल कच्चा तेल होने की संभावना है। श्रीलंका के पेट्रोलियम विकास प्राधिकरण के चेयरमैन सलिया विक्रमसूर्या के हवाले से अरबों डॉलर के इस खजाने के बारे में दावा किया गया है। श्रीलंका में कच्चे तेल और गैस का भंडार मिलता है तो यह देश की आर्थिक सूरत को बदल सकता है। साथ ही भारत और दूसरे पड़ोसी देशों को भी सस्ता गैस और तेल मिल सकेगा।

न्यूज वायर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि हालिया वर्षों में जमा किए गए बेसिन मॉडलिंग और भूकंपीय डाटा के आधार पर प्राकृतिक गैस और कई अरब बैरल कच्चा तेल होने की संभावना जताई गई है। इन तमाम डाटा के आधार पर श्रीलंका की ऑफशोर संसाधन क्षमता के बारे में एक्सपर्ट को नई समझ मिली है।

श्रीलंका का तेल-गैस कब होगा तैयार

श्रीलंका में गैस और तेल का बड़ा भंडार होने की संभावना जताई गई है लेकिन हाल-फिलहाल में इसके इस्तेमाल में आने की उम्मीद नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निकट भविष्य में व्यावसायिक रूप से गैस निकालना शुरू होने की संभावना कम है। फिलहाल निवेशकों को आकर्षित करने और खोज के लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरुआती चरण में है।श्रीलंका ने हाल ही में नया रेगुलेटरी ढांचा पेश किया है, जिसमें 2021 का पेट्रोलियम संसाधन अधिनियम शामिल है। इसका मकसद ऑफशोर खोज में पारदर्शिता बढ़ाकर निवेशकों का भरोसा जीतना है। इसके तहत खुली लाइसेंसिंग प्रणाली लाई गई है। इसके तहत ऑफशोर क्षेत्रों को छोटे-छोटे ब्लॉकों में बांटा गया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कंपनियों की भागीदारी बढ़ाई जा सके।

दुनिया में उर्जा संकट

श्रीलंका में गैस और तेल मिलने की संभावना ऐसे समय जताई गई है, जब दुनिया का बड़ा हिस्सा उर्जा संकट का सामना कर रहा है। ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से समुद्री व्यापार प्रभावित हो रहा है। साथ ही अरब देशों को एनर्जी ढांचे भी निशाना बने हैं। ऐसे में भारत कई देशों में गैस और तेल का संकट हालिया हफ्तों में देखा गया है। ऐसे में श्रीलंका की तरफ एशियाई देश निश्चित की उम्मीद की नजर से देखेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.