नीदरलैंड के रॉटरडैम यूनिवर्सिटी में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत, एक संदिग्ध गिरफ्तार

Updated on 29-09-2023 01:06 PM
रॉटरडैम: यूरोपीय देश नीदरलैंड के रॉटरडैम यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, बंदूकधारी ने रॉटरडैम यूनिवर्सिटी की क्लास और पास के घरों में गोलीबारी कर दी। इस घटना में कई लोगों की गोलियां लगी हैं, जिनमें से कुछ की मौत हो गई है। पुलिस ने अभी तक मौत का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। हालांकि, पुलिस ने यह जरूर बताया है कि इस घटना में कई लोग हताहत हुए हैं, जिनको पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रॉटरडैम, नीदरलैंड के साउथ हॉलैंड प्रांत का महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर है।

पुलिस ने हमले के बारे में क्या बताया

पुलिस ने सोशल मीडिया में बताया है कि हमलावर ने रॉटरडैम मेडिकल सेंटर और एक घर पर गोलियां चलाई। इसके बाद एक 32 साल के संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों स्थानों पर फायरिंग की गई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों जगहों पर कितने लोग घायल हुए हैं। ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में पुलिस छात्रों को बाहर निकालने का निर्देश देती हुई दिखाई दी। इनमें से कुछ छात्र मेडिकल गाउन पहने हुए थे। घटनास्थल पर भारी हथियारों से लैस पुलिस की टीम को भी देखा गया है। एक वीडियो में आरोपी को हथकड़ी पहने हुए भी दिखाया गया है।

गोलीबारी में कई लोगों की मौत


इस घटना के दो घंटे बाद पुलिस ने बताया है कि कई मौतें हुई हैं और पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को सूचित किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि दूसरे शूटर का कोई संकेत नहीं मिला है। स्थानीय अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी देने के लिए कुछ समय की गुजारिश की है। इसके बाद पुलिस के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की अधिक जानकारी साझा की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.