यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो में अंधाधुंध फायरिंग:2 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत

Updated on 13-08-2022 06:01 PM

यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो के सेटिनजे शहर में गोलीबारी हुई। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने हमलावर को मार गिराया।

पुलिस ने बताया कि राजधानी पॉडगोरिका से 36 किलोमीटर दूर सेटिनजे में हुए हमले में 6 लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मोंटेनेग्रो के पुलिस चीफ जोरान ब्रजनिन ने कहा- हमलावर की उम्र 34 साल थी। उसने सबसे पहले 2 बच्चों और उनकी मां को गोली मारी। ये तीनों उसके घर में किराए पर रहते थे। बच्चों की उम्र 8 और 11 साल थी। इसके बाद उसने घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 7 लोगों को गोली लगी और उनकी मौत हो गई।चीफ ब्रजनिन ने बताया कि हमला पारिवारिक विवाद के चलते हुआ। पारिवारिक विवाद क्या था, किस वजह से शख्स ने इस तरह गोलीबारी की, पुलिस ने फिलहाल इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।टूरिस्ट प्लेस है मोंटेनेग्रो मोंटेनेग्रो पर्यटन के लिहाज से एक शानदार जगह है। यहां अगस्त महीने में कई पर्यटक घूमने आते हैं। ऐसे में इस घटना के बाद लोगों के मन में डर है। मोंटेनेग्रो के प्रधानमंत्री ड्रिटन अबाजोविक ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा- सेटिनजे में एक सनसनीखेज वारदात से शहरवासी सदमे में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.