इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने ज्वालामुखी विस्फोट से तबाह हुए इलाकों का दौरा किया

Updated on 08-12-2021 09:15 PM

लुमाजांग इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने ज्वालामुखी विस्फोट से तबाह हुए इलाकों का दौरा किया और वहां शीघ्रता से पुनर्निर्माण शुरु करने का वादा किया। माउंट सेमेरू पर स्थित ज्वालामुखी में शनिवार को अचानक विस्फोट होने के बाद पूर्वी जावा प्रांत में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गये। राष्ट्रपति जोको विदोदो ने पूर्वी जावा प्रांत के लुमाजांग जिले का दौरा किया और लोगों से कहा कि आवश्यक वस्तुएं राहत सामग्री के रूप में जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही है।

फुटबॉल के एक मैदान में लगाए गए शिविरों में लोगों से मिलने के बाद राष्ट्रपति ने लुमाजांग को अन्य शहरों से जोड़ने वाले मुख्य पुल सहित अन्य बुनियादी ढांचों का पुनर्निमाण करने तथा जोखिम वाले क्षेत्रों से और 2,000 मकानों को हटाने का वादा किया। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि घटना के बाद 56 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं, जिनमें से ज्यादातर झुलस गए थे।

उन्होंने बताया कि बचावकर्मी अब भी 17 ग्रामीणों की तलाश कर रहे हैं, जो विस्फोट के बाद से लापता हैं। करीब 3,000 मकान और 38 स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इंडोनेशियाई रेड क्रॉस में सेमेरू आपात प्रतिक्रिया के लिए क्षेत्र समन्वयक एंडरिस आर पुत्रो ने कहा कि मृतकों और लापता लोगों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि काफी बड़ा क्षेत्र पर्वतीय और दुर्गम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.