कश्मीर के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम:PoK से आए आतंकियों ने भागने की कोशिश की, सेना ने इलाके की घेराबंदी की

Updated on 01-09-2025 02:00 PM

कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सोमवार को भारतीय सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने X पर बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे बालाकोट के जनरल एरिया में LoC के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी।

जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को रोकने के लिए तुरंत फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आतंकियों ने भी ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।

सेना ने बताया कि आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से देश में घुसने की कोशिश कर रहे थे। घुसपैठ की यह कोशिश ऐसे दिन में हुई जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले महीने हुई भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद की स्थिति का आकलन करने के लिए आज ही जम्मू के दौरे पर थे।

पुंछ में एक दिन पहले हथियारों के साथ दो आतंकी गिरफ्तार हुए थे

इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को पुंछ जिले के आजमाबाद से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से हथियार भी मिले थे। आतंकियों की पहचान आजमाबाद के तारिक शेख और चैंबर गांव के रियाज अहमद के रूप में की गई।

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने आजमाबाद स्थित शेख के घर पर छापा मारा और उसे उसके सहयोगी अहमद के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद, पुलिस टीम ने जलियां गांव में शेख के किराए के मकान से दो असॉल्ट राइफलें और कुछ गोला-बारूद बरामद किए।

28 अगस्त: दो आतंकी ढेर, इनमें एक 100+ घुसपैठ में मददगार था

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास 28 अगस्त को सुरक्षाबलों ने 'ह्यूमन GPS' के नाम से कुख्यात आतंकी बागू खान सहित दो आतंकी को घुसपैठ के दौरान मार गिराया था। बागू खान 'समंदर चाचा' के नाम से भी बदनाम था।

सूत्रों के अनुसार, बागू खान 1995 से पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में रह रहा था। वह 25 सालों से आतंकी गतिविधियों में एक्टिव था और घुसपैठ के सबसे पुराने मददगारों में से एक था। वह 100 से ज्यादा घुसपैठ की घटनाओं में शामिल था।

बागू खान जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के सभी रास्तों से वाकिफ था और पकड़े जाने से बचने के तरीके भी पता थे। इसलिए उसे 'ह्यूमन GPS' नाम दिया गया। वह सुरक्षा एंजेसियों की लिस्ट में हिजबुल मुजाहिदीन का मोस्ट वांटेड आतंकी था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.