यूरोप में महंगाई ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:मिडिल क्लास सड़कों पर

Updated on 29-08-2022 05:42 PM

यूरोप महंगाई से जूझ रहा है। यहां महंगाई की दर पिछले 11 साल के रिकॉर्ड 8.9% के स्तर पर है। यूरोजोन में शामिल इन देशों के आंकड़ों में 19 देशों में ये हालात हैं। बाकी देशों में महंगाई की दर और भी ज्यादा है। पूर्वी यूरोप के देश एस्टोनिया में सबसे ज्यादा 23% महंगाई दर है। मिडिल क्लास में सरकारों के प्रति गुस्सा बना हुआ है। कई जगहों पर लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन भी किया है। इससे सरकारें घबराई हुई हैं। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के चुनावों में महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

साथ ही फ्रांस में भी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी यूरोप के अपेक्षाकृत धनी देश जैसे जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड्स, स्पेन और इटली की सरकारों ने महंगाई पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें लोगों को रोजमर्रा की कई चीजों को काफी कम दामों पर उपलब्ध कराने के लिए स्टोर्स खोले गए हैं। इन स्टोर्स पर भीड़ देखी जा सकती है।

पोलैंड में यूक्रेनी शरणार्थियों को मान रहे महंगाई का कारण

पोलैंड में महंगाई की दर पिछले दो दशकों के दौरान रिकॉर्ड 18% हो गई है। पोलैंड में सबसे ज्यादा 3 लाख से ज्यादा यूक्रेनी शरणार्थी आए हैं। इन लोगों ने राजधानी वॉरसा में पनाह ली हुई है। दूसरे बड़े शहर रेजेजॉव में लगभग एक लाख यूक्रेनी शरणार्थियों के आने से यहां अब स्थानीय लोगों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। दक्षिण पंथी पोलिश पार्टी के इन समथर्कों का मानना है कि यूक्रेनी शरणार्थियों के कारण पोलैंड में महंगाई की दर बेतहाशा बढ़ रही है।

यूरोप के 58% युवाओं में बढ़ रहा असंतोष
यूरोपीय कमीशन ने अगस्त में जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि यूरोप में 30 साल तक की उम्र के 58% युवाओं में बढ़ती महंगाई और रोजगार के अवसरों में कमी से असंतोष बढ़ रहा है। पूर्वी यूरोप के कम विकसित देशों के साथ-साथ पश्चिमी यूरोप के विकसित देशों में भी युवाओं में गुस्सा है। कोरोना काल के बाद हालात और खराब हो गए हैं।

सर्दी में हालात और बिगड़ सकते हैं, बिजली की दरें रिकॉर्ड ऊंचाई पर
यूरोप में सर्दी के मौसम में हालात और बिगड़ने की आशंका है। अभी से बिजली की कीमतें रिकॉर्ड स्तर हैं। जर्मनी में बिजली की कीमतें 80 हजार रुपए प्रति मेगावाट, जबकि फ्रांस में यह 87 हजार रुपए हो गई है। पिछले साल की तुलना में इन दोनों देशों में 10 गुना से अधिक का इजाफा हुआ है। ब्रिटेन में अक्टूबर से बिजली की दरें 80% बढ़ने की आशंका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.