शाहरुख की फिल्म पॉपुलर वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' से प्रेरित

Updated on 08-09-2021 06:05 PM
शाहरुख खान इन दिनों साउथ इंडियन फिल्मों के पॉपुलर टायरेक्टर एटली की अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें शाहरुख मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक रोचक जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो शाहरुख की यह फिल्म सुपरहिट वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' से प्रेरित है। हाल में इस सीरीज का पांचवां सीजन रिलीज हुआ है। एक सूत्र ने कहा, "यह एक विशिष्ट एटली फिल्म होगी, जिसकी पटकथा में सभी तरह की व्यावसायिक ट्रैपिंग को शामिल किया गया है। वास्तव में फिल्म की कहानी में पर्याप्त ट्विस्ट और टर्न हैं, जिससे इसकी कहानी 'मनी हाइस्ट' से प्रेरित लगती है।" शाहरुख की इस फिल्म में नयनतारा, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सूत्र ने आगे बताया, "फिल्म में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर शाहरुख का नकारात्मक किरदार एक टीम को इकट्ठा करता है और सबसे बड़ी बैंक डकैती को अंजाम देता है। ऐसी डकैती कभी किसी ने नहीं सुनी होगी।" बताया जा रहा है कि यही वह ट्रैक है, जो फिल्म की पृष्ठभूमि को तैयार करता है। इसी के परिणामस्वरूप शाहरुख के दो पात्रों के बीच आमना-सामना होता है। बता दें कि शाहरुख इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विलेन के साथ शाहरुख का दूसरा कैरेक्टर फिल्म में पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएगा। फिल्म को कई भाषाओं में बनाया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग पुणे में शुरू हो चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.