Instagram ने बना दी जोड़ी; अमेठी की रेशमा के हुए रायबरेली के अभिषेक, मंदिर में लिए सात फेरे

Updated on 29-12-2025 12:32 PM
रायबरेली: कहते हैं प्यार किसी सरहद, बंधन की मोहताज नहीं होता, प्यार तो बस हो जाता है। कुछ यही हुआ रेशमा और अभिषेक के बीच। अमेठी की रेशमा और रायबरेली के अभिषेक ने जब मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर सात फेरे लिए तो उनका प्यार पूर्ण हुआ। मामला रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के बैरहना मोहल्ले की है। अब इस प्यार और शादी के किस्से की खूब चर्चा हो रही है। चर्चा भी वहीं, जहां से यह प्यार परवान चढ़ा। यानी, सोशल मीडिया पर। दरअसल, इस जोड़ी को बनाने में बड़ी भूमिका इंस्टाग्राम की रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभिषेक और रेशमा ने एक-दूसरे का फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया। तब शायद दोनों ने ही नहीं सोचा होगा कि सोशल मीडिया की यह दोस्ती एक दिन दोनों के जीवन का सबसे बड़ा तोहफा साबित होगी।

कोविड काल में पड़ी थी नींव

कोविड काल में जब सोशल डिस्टेंसिंग का दौर चल रहा था, तब सोशल मीडिया पर दो जोड़ों के दिल मिल रहे थे। रायबरेली के युवक अभिषेक और अमेठी की युवती रेशमा लॉकडाउन के दौर में दिलों के ताले खोल रहे थे। दरअसल, दोनों उस दौरान इंस्टाग्राम पर खूब सक्रिय थे। इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती शुरू हुई। दोनों में बातचीत बढ़ी। दोस्ती ने भरोसे का रूप लिया। इसके बाद पता नहीं कब यह दोस्ती प्यार में बदल गई, दोनों ही यह नहीं समझ पाए।
सोशल डिस्टेंसिंग का दौर बीता। लोग-बाग पास आने लगे। लेकिन, दोनों के बीच की दूरी में किलोमीटर का फासला था। फिर आया 2023। दोनों ने मिलने का निर्णय लिया। दोनों की पहली बार आमने-सामने की मुलाकात हुई, बात हुई। पहली ही मुलाकात में बात बन गई। दोनों ने साथ-साथ अपना जीवन बिताना तय कर लिया।

विरोध को किया दरकिनार

अभिषेक और रेशमा ने अपने रिश्ते की जानकारी परिवारवालों को दी। दोनों तरफ से विरोध होने लगा। कोई इस रिश्ते को मंजूरी देने को राजी नहीं था। हिंदू-मुस्लिम में शादी कैसे हो? यह सवाल दोनों परिवारों में उठ रहे थे। फिर दोनों को मिलने-जुलने पर रोक लगा दिया गया। दोनों को घरों की दहलीज में कैद कर दिया गया। लेकिन, दोनों भारी दबाव के बीच भी नहीं झुके। दोनों ने इन हालातों का सामना किया। धर्म, समाज, परिवार की तमाम बंदिशों को तोड़ने का फैसला कर लिया।

ऐसे हुई दोनों की शादी

परिवार की नामंजूरी के बाद अभिषेक ने रिश्ते में आगे बढ़ने का फैसला किया। रायबरेली के एक मंदिर में पंडित से संपर्क किया। फिर रेशमा के साथ डेट डिस्कस की। दोनों निर्धारित तिथि और समय पर मंदिर पहुंचे। वहां पुजारी ने पूरे हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराई। दोनों ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक रिश्ता निभाने की कसम खाई।
परिवार की सहमति न मिलने के बाद अभिषेक ने रायबरेली के एक मंदिर में पंडित से संपर्क किया। इसके बाद रेशमा भी चुपचाप घर से निकली और मंदिर पहुंची। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए और देव प्रतिमा के सामने सात जन्मों तक साथ निभाने की शपथ ली।

'कोई नहीं कर सकता अलग'

शादी के बाद रेश्मा और अभिषेक ने आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। दोनों ने साफ किया कि हमें कोई अलग नहीं कर सकता है। रेशमा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हमने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है। हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की है। रेशमा का कहना है कि अभिषेक हमारा प्यार है। दुनिया की कोई ताकत अब हमें अलग नहीं कर सकती।

अभिषेक और रेशमा की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। उनके प्यार के किस्से को सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने अंदाज में परोस रहा है। कोई इसे सच्चे प्यार की जीत बता रहा है। वहीं, कुछ लोग इस शादी पर सवाल उठा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.