आलोचनाओं पर ध्यान देने की जगह मैंने अपने खेल पर ध्यान दिया : आसिफ

Updated on 31-10-2021 09:00 PM

दुबई टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली ने कहा कि टीम में चयन के बाद हुई आलोचनाओं से उनपर कभी प्रभाव नहीं पड़ा। आसिफ ने कहा कि मेरा ध्यान हमेशा बेहतर प्रदर्शन परा है। आसिफ के चयन पर पूर्व क्रिकेटरों के साथ ही मीडिया ने भी सवाल उठाये थे क्योंकि इससे पहले के टूर्नामेंटों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। आसिफ ने अफगानिस्तान के खिलाफ सात गेंद में चार छक्के लगाकर नाबाद 25 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाकर सबको हैरान कर दिया था। आसिफ ने कहा, ‘ आलोचनाओं का मुझपर प्रभाव नहीं पड़ता क्योंकि मैं सोशल मीडिया से दूर हूं और वहां जो चल रहा है, मुझे उसकी जानकारी नहीं रहती। मुझे आलोचना।'

वहीं पिछली चार पारियों में वह दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके थे। घरेलू टी20 में 203 मैचों में वह 147 की औसत से रन बना चुके हैं। आसिफ ने कहा, ‘आंकड़े कहेंगे कि आपने पिछली तीन पारियों में 10 रन बनाए हैं लेकिन वे यह नहीं बताएंगे कि आपने आखिरी ओवर में दो या तीन गेंद की खेली है।' उन्होंने कहा, ‘जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली श्रृंखलाओं के दौरान मुझे छठे नंबर पर बल्लेबाजी का अवसर मिला था। यह कठिन क्रम है और अच्छा नहीं खेलने पर सीधे आंकड़े दिखा दिए जाते हैं।' इस बल्लेबाज ने कहा, ‘मैं टीम से अंदर-बाहर होता रहा लेकिन जब टीम को मेरी जरूरत थी तो मुझे बुलाया गया। मैने अपने काम पर ध्यान दिया। मैं दुनिया भर में फ्रेंचाइजी लीग खेल रहा था और घरेलू क्रिकेट भी। मैं फॉर्म में था और इसी वजह से मैंने इस प्रकार का प्रदर्शन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.