व्हाट्सऐप मैसेज में इस्लाम का अपमान, महिला को मौत की सजा

Updated on 20-01-2022 09:22 PM

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक महिला को ईशनिंदा यानी इस्लाम का अपमान करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। आरोपी महिला का नाम अनिका अतीक है। उनके खिलाफ 2020 में ईशनिंदा मुकदमा दर्ज कराया गया था। रावलपिंडी की अदालत ने फारूक हसनात की शिकायत पर यह फैसला सुनाया है।

 अनिका अतीक पर तीन आरोप सही सिद्ध हुए हैं। पहला- मोहम्मद साहब की अवमानना, दूसरा- इस्लाम का अपमान और तीसरा- साइबर कानूनों का उल्लंघन। अनिका और फारूक पहले दोस्त हुआ करते थे। लेकिन किसी बात पर उनका झगड़ा हो गया। तभी गुस्से में अनिका ने फारूक को वॉट्सऐप मोहम्मद साहब और इस्लाम की अवमानना वाले संदेश भेजे थे।

  खबर की मानें को फारूक ने पहले अनिका से अपनी गलती के लिए माफी मांगने के लिए कहा था। साथ ही, अपने सभी वॉट्सऐप मैसेज डिलीट करने के लिए भी कहा। लेकिन जब वह नहीं मानीं तो फारूक ने शिकायत दर्ज करा दी। इसकी जांच में अनिका के खिलाफ शिकायत सही पाई गई। लिहाजा, अदालत में केस दर्ज करा दिया गया। गौरतलब है कि पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून बहुत सख्त है।

 सैन्य तानाशाह जनरल जिया-उल-हक ने 1980 के दशक में यह कानून देश में लागू किया था। पाकिस्तान में ईशनिंदा के संदेह में लोगों के मारे जाने की घटनाएं भी लगातार सामने आती रहती हैं। पिछले साल ही श्रीलंका के एक नागरिक को ऐसे ही आरोप के संदेह में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था।

 मारे गए श्रीलंकाई नागरिक सियालकोट में काम करते थे। बीते दिसंबर में ही पाकिस्तान के चारसद्दा जिले के रहने वाले बशीर मस्तान नामक व्यक्ति को ईशनिंदा का दोषी ठहराया है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की अदालत ने इंटरनेट पर वीडियो अपलोड कर ईशनिंदा करने का आरोप लगाते हुए उसे मौत की सजा सुनाई है। साथ ही, उस व्यक्ति पर 100,000  पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.