दुनिया के सबसे कुख्यात मानव तस्कर को इंटरपोल ने दबोचा, 2019 से था रडार पर, अफ्रीका से यूरोप तक खुलेंगे कई रहस्य

Updated on 06-01-2023 09:12 PM
अबू धाबी: दुनिया के सबसे बड़े मानव तस्कर को इंटरपोल ने गिरफ्तार कर लिया है। ये मानव तस्कर अफ्रीकी देश इरीट्रिया का रहने वाला है, जो अपने देश में भगोड़ा घोषित है। यूएई के अधिकारियों के साथ मिल कर सूडान में इसे इंटरपोल ने गिरफ्तार किया है। किडेन जेकारियास हब्टेमरियाम पर एक तस्करी सरगना होने का आरोप लगा है। ये लीबिया में एक शिविर चला रहा था, जहां यूरोप जाने के इच्छुक सैकड़ों पूर्वी अफ्रीकी प्रवासियों का कथित तौर पर अपहरण कर रखा जा रहा था। यहां उनका बलात्कार किया गया और जबरन वसूली की गई।
UAE के गृह मंत्राल के अधिकारी सईद अब्दुल्ला अल सुवेदी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इथोपिया और नीदरलैंड की ओर से इंटरपोल ने किडेन जेकारियास हब्टेमरियाम के खिलाफ दो रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए थे। सूडानी पुलिस ने यूएई के अधिकारियों के साथ मिलकर 1 जनवरी को गिरफ्तार किया था। प्रवासियों से विशेष रूप से क्रूर और हिंसक व्यवहार के लिए हब्टेमरियाम इंटरपोल के रडार पर 2019 से था। अल सुवैदी ने कहा, 'हमने यूरोप में अब तक के सबसे महत्वपूर्ण तस्करी के रास्ते को बंद कर दिया है। इस रास्ते के जरिए अवैध तरीके से इरीट्रिया, इथियोपिया, सोमालिया और सूडान से हजारों प्रवासियों को लीबिया और यूरोप में ले जाया जाता था।'

पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

इस कुख्यात मानव तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पिछले साल की शुरुआत में UAE और इंटरपोल ने संयुक्त जांच शुरू की थी। हब्टेमरियाम को पकड़ने के लिए उसके भाई के अवैध वित्तीय लेनदेन पर नजर रखी गई। सुवैदी ने कहा कि अब इस तस्कर पर यूएई में मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा चलेगा। जल्द ही उसे प्रत्यर्पण की संभावना है। 2020 में भी हब्टेमरियाम को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन एक साल बाद वह हिरासत से भाग निकला और बाद में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

गिरफ्तारी से टूटेगा नेटवर्क

हब्टेमरियाम एक अन्य मानव तस्कर तवेल्डे गोइटोम के साथ भी काम कर चुका है, जो कैद की गई महिलाओं के साथ बलात्कार करने के लिए कुख्यात था। इंटरपोल ने कहा कि हब्टेमरियाम की गिरफ्तारी से यूरोप की ओर जाने वाले एक प्रमुख तस्करी मार्ग को बड़ा झटका लगेगा। इससे हजारों लोग शोषण से बचेंगे। इसकी गिरफ्तारी इसके नेटवर्क को तोड़ने की शुरुआत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.