केवल 3 महीने के लिए इनवेस्टमेंट और से ज्यादा रिटर्न! कहां मिल रहा ऐसा गोल्डन चांस

Updated on 26-09-2025 02:55 PM
नई दिल्ली: जो निवेशक कम लागत, कम जोखिम और आसानी से कैश में बदल सकने वाले निवेश के ठिकाने ढूंढ रहे हैं, उनके लिए अब शॉर्ट-टर्म बैंक डिपॉजिट्स के अलावा और भी विकल्प मौजूद हैं। कई म्यूचुअल फंड्स हाउसेज CRISILIBX फाइनैंशल सर्विसेज 3-6 मंथ डेट इंडेक्स को ट्रैक करने वाले कॉन्स्टेंट मैच्योरिटी इंडेक्स फंड्स (CMIFs) ऑफर कर रहे हैं। ET के मुताबिक, यह ओपन-एंडेड प्रोडक्ट बैंकों, NBFCs और दूसरे फाइनैंशल इंस्टीट्यूशंस द्वारा जारी किए गए बॉन्ड्स और मनी मार्केट सिक्योरिटीज समेत शॉर्ट-टर्म डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है।

Axis म्यूचुअल फंड के सीनियर फंड मैनेजर आदित्य पगारिया कहते हैं, 'यह फंड उन निवेशकों के लिए है जो कम जोखिम वाला, किफायती और शॉर्ट-टर्म निवेश का रास्ता तलाश रहे हैं। यह खास तौर पर कंजरवेटिव निवेशकों, कॉरपोरेट ट्रेजरीज और ज्यादा नेट वर्थ वाले लोगों के लिए अच्छा है, जो अपने बचे हुए पैसे को 3-6 महीने के लिए पार्क करना चाहते हैं। 6-6.4% की इंडिकेटिव यील्ड के साथ ये प्रोडक्ट्स 3-6 महीने की बैंक डिपॉजिट पर मिलने वाले औसत 4.25% रिटर्न से करीब 200 बेसिस पॉइंट ज्यादा देते हैं। सबसे ख़ास बात ये है कि ये लिक्विड प्रोडक्ट है, इसमें कोई लॉक इन पीरियड नहीं है।

कम रिस्क

ये स्कीमें 'रोल-डाउन' स्ट्रैटेजी को फॉलो करती हैं। इसके तहत फंड मैनेजर 6 महीने की सिक्योरिटीज खरीदते हैं और जब उनकी मैच्योरिटी 3 महीने रह जाती है, तो वे उन्हें बेचकर दोबारा नए 6 महीने के पेपर्स में निवेश कर देते हैं। हमेशा 3-6 महीने की रेंज में रहकर ये फंड ड्यूरेशन रिस्क को कम रखते हैं और वॉलेटिलिटी न्यूनतम रहती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारती एयरटेल लिमिटेड ("भारती एयरटेल" या "कंपनी") ने घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी में हिस्सेदारी के संकलन के लिए…
Advt.