आदिवासी नृत्य में शामिल होने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को निमंत्रण

Updated on 13-10-2021 11:20 PM

रायपुर , छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भेजे गए निमंत्रण पत्र और मोंमेटो देकर कार्यक्रम में शामिल होने आमन्त्रित किया। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आंमत्रण देने गए प्रतिनिधियों ने राजस्थान के मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य एवं संस्कृति विभाग के सचिव से भी भेंट कर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव हेतु आमंत्रित किया।


     
संसदीय सचिव श्री इंद्र शाह मंडावी  एवं अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ग्रामीण विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दलेश्वर साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्यों की आदिवासी संस्कृति को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के प्रयासों के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्परा को देखने और समझने का अवसर मिलेगा।


छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने दिनांक 28 अक्टूबर 2021 से 01 नवंबर 2021 तक राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले द्वितीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन में रजस्थान के मुख्यमंत्री एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से वहां के आदिवासी दलों को इस महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु संसदीय सचिव एवं अधिकारीगण भारत के मुख्यमंत्रियों दलों को आमंत्रण देने प्रवास पर पहुंचे हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले…
 27 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर 'माय भारत' कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में किया…
 27 July 2026
अम्बिकापुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण…
 27 July 2026
सूरजपुर।  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष…
 27 July 2026
सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम…
 27 July 2026
बीजापुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा…
 27 July 2026
बीजापुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नैमेड़ में भूतपूर्व भारतीय नौसेना पेटी ऑफिसर  रणवीर सिंह भदौरिया के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज, स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह…
 27 July 2026
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ हो गया है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे…
 27 July 2026
सुकमा। जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा…
Advt.