मिजोरम के मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण

Updated on 10-10-2021 07:17 PM

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री जोराम थंगा को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक श्री लखेश्वर बघेल एवं श्री प्रकाश नायक आज मिजोरम की राजधानी आईजोल पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री जोराम थंगा से भेंट की।

 उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होने आमंत्रण दिया। उन्होंने मिजोरम के मुख्यमंत्री से राज्य के सांस्कृतिक दलों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रायपुर भेजने का भी आग्रह किया। 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 28 से 30 अक्टूबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं एक नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार उक्त दोनों कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों एवं प्रशासक गणों को आमंत्रित किए जाने के सिलसिले में बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल एवं रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक मिजोरम के मुख्यमंत्री को आमंत्रित आईजोल गए थे।

उन्होंने इस मौके पर मिजोरम के मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री जोराम थंगा ने आमंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.