आईपीएल 2021: शुभमन गिल का बल्ला भले मौन हो पर बाहर नहीं करना चाहती कोलकाता टीम : ब्रायन लारा

Updated on 03-10-2021 07:17 PM

नई दिल्ली भारतीय युवा क्रिकेटर शुभमन गिल का प्रदर्शन ठीक नहीं है वे खेल फॉर्म में भी नहीं हैं और उनका बल्ला पिछले कुछ मैचों से मौन है। दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा ने कहा है कि कोलकाता नाइटराइडर्स टीम उन्हें फिलहाल टीम से बाहर नहीं करेगी। गिल ने मौजूदा सीजन के 11 मैचों में कुल 232 रन बनाए हैं, जिनमें उनका औसत केवल 21.09 का रहा है।

उनके बल्ले से इस सीजन में कोई शतक या अर्धशतक नहीं बना है। ब्रायन लारा ने कहा, ‘शुभमन गिल बदकिस्मत चल रहे हैं। अगर आप उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं, तो वह काफी बेहतर नजर आते हैं। और मेरा मानना है कि वह बड़े स्कोर से सिर्फ एक मैच दूर हैं। मुझे लगता है कि वह अय्यर (वेंकटेश) के साथ वास्तव में अच्छी तरह से मेल खाते हैं और दोनों एक साथ बढ़िया साझेदारी निभा सकते हैं। कुछ खास कर सकते हैं, लेकिन अभी शुभमन गिल की जगह किसी और को टीम में शामिल करना, कुछ ऐसा नहीं है जो केकेआर टीम करना चाहती है।


उन्होंने पंजाब किंग्स टीम के बारे में भी चर्चा की। लारा ने कहा, ‘पंजाब टीम के पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं, उनके पास क्षमता है लेकिन फिलहाल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पंजाब की बल्लेबाजी हमेशा टीम की ताकत रही है। निकोलस पूरन और क्रिस गेल कुछ मौकों पर बेहतर साबित नहीं हुए। उनके कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल भी टीम में बल्लेबाजी को मजबूती देते हैं।

 टीम बड़ा स्कोर बनाती रही है और इसका बचाव करने की कोशिश करती है। अगर बड़ा स्कोर नहीं बना पाते हैं तो उनके पास रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज भी हैं।दुबई में आईपीएल-2021 के 45वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत होनी है। कोलकाता टीम 10 अंकों के साथ चौथे और पंजाब 8 अंकों के साथ फिलहाल तालिका में छठे नंबर पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.