आईपीएल-2022: त्रिपुरा के 19 साल के लेग स्पिनर अमित अली उतरेंगे मेगा ऑक्शन में

Updated on 11-02-2022 06:54 PM


नई दिल्ली । आईपीएल युवा क्रिकेटरों की प्रतिभा निखारने और उनको मौका देने का मंच रहा है। इसी वजह से हर साल खिलाड़ी ऑक्शन में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरते हैं। आईपीएल 2022 में भी 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इसमें अनकैप्ड खिलाड़ियों की भी बड़ी संख्या है। इसी में से एक हैं त्रिपुरा के 19 साल के लेग स्पिनर अमित अली। जो मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। अली की आईपीएल ऑक्शन तक पहुंचने की कहानी काफी दिलचस्प है। इसका कनेक्शन उनके गांव से जुड़ा है। अली त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के कमलासागर गांव के रहने वाले हैं। भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग के बाद इस खिलाड़ी का घर और उनके गांव का कुछ हिस्सा भारत से अलग हो गया। ऐसे में भारतीय नागरिक अली को अपनी क्रिकेट कोचिंग के लिए फेंसिंग लांघकर आना पड़ता है। या यूं कहें कि एक देश की सरहद पारकर करके वो क्रिकेट सीखने आते हैं, तो गलत नहीं होगा। हालांकि, इतनी चुनौतियों के बावजूद अली लंबा सफर तय करके 19 साल की उम्र में ही आईपीएल ऑक्शन में जगह बनाने में सफल रहे। यह छोटे कस्बे और गांव से आने वाले दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी एक प्रेरणा है।
अमित अली के आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट होने पर त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन भी काफी खुश है। राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने कहा, एक क्रिकेटर के रूप में उनकी उपलब्धि ने ना केवल उनके माता-पिता के चेहरों पर मुस्कान ला दी, बल्कि कई लोगों को भी प्रोत्साहित किया है। उन्होंने पिछले साल लिस्ट-ए मैच से फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में भी त्रिपुरा की तरफ से उतरे। अली के माता-पिता के मुताबिक, अपने स्कूल के दिनों से, उसकी खेलों में काफी रुचि थी और धीरे-धीरे उसने क्रिकेट खेलना शुरू किया और फिर इसी खेल में अपना करियर बनाने का फैसला किया।
अमित ने अब तक 7 लिस्ट-ए मैच में खेले हैं। इसमें उन्होंने 21.25 की औसत से 12 विकेट लिए हैं। वो 1 बार 4 और एक बार 5 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी के एक मुकाबले में मेघालय की आधी टीम को पवेलियन की राह दिखाई थी। तब अमित ने अपने कोटे के पूरे 10 ओवर भी नहीं डाले थे और सिर्फ 7।5 ओवर ही गेंदबाजी की और 26 रन देकर 5 विकेट झटके थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी 3.31 की रही। यह लेग स्पिनर अमित अली के करियर का सिर्फ छठा लिस्ट-ए मैच था, जिसमें उन्होंने पहली बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया था। ये उसके लिस्ट ए करियर का बेस्ट प्रदर्शन भी था। लिस्ट-ए के अलावा अमित अली ने 5 टी20 मैच भी खेले हैं। इसमें उन्होंने 11 विकेट लिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.