आईपीएल नीलामी: आरआर ने कसी कमर, कप्तान संजू सैमसन ने टीम की रणनीति का किया खुलासा

Updated on 11-02-2022 06:53 PM

बेंगलुरु । आईपीएल का रोमांच अभी शुरू नहीं हुआ पर राजस्थान रॉयल्स अपनी तैयारी कर ली है। आरआर ने शेन वॉर्न जैसे दिग्गज खिलाड़ी की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल  का पहला खिताब 2008 में जीता था। हालांकि, इसके बाद से टीम इस प्रदर्शन को किसी भी सीजन में दोहरा नहीं पाई और इसी वजह से दोबारा चैम्पियन नहीं बन पाई। टीम के कप्तान संजू सैमसन का मानना है कि आईपीएल 2022 के लिए होने वाला मेगा ऑक्शन उनकी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि वे अगले पांच साल वर्षों के लिए सही खिलाड़ियों को चुनकर मजबूत आधार बनाना चाहते हैं। पिछले कुछ सीजन से टीम के प्रदर्शन में सुधार आया है। लेकिन नियमित प्रदर्शन न करना उनके लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। ऑक्शन में सही खिलाड़ियों के चयन के साथ वह इस मुश्किल को खत्म करना चाहेंगे।
आईपीएल के पहले सीजन की चैम्पियन बनी राजस्थान रॉयल्स शनिवार और रविवार प्रस्तावित नीलामी में 62 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी। राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन, जोस बटलर और युवा यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया है। सैमसन को 14 करोड़, बटलर को 10 करोड़ और यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ रुपए देकर टीम ने अपने साथ बनाए रखा है। राजस्थान ने बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, क्रिस मॉरिस और डेविड मिलर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया।
पिछले आईपीएल में भी राजस्थान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। टीम अंक तालिका में 14 में से 5 मैच जीतकर सातवें स्थान पर रही थी। ऐसे में टीम इस बार नए खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना चाहेगी। इसे लेकर कप्तान संजू सैमसन ने कहा, हम नीलामी में शामिल सभी खिलाड़ियों पर नजर रखें है। हम ऐसे खिलाड़ियों को जोड़ना चाहते है, जो फ्रेंचाइजी की दृष्टिकोण को समझे और हमारी टीम को शीर्ष पर वापस ले जाने में मदद कर सकते हैं। अब तक की नीलामी में राजस्थान की टीम ऐसे खिलाड़ियों पर दांव लगाने के लिए जानी जाती रही है जो भले ही बड़े सितारे ना हो। लेकिन टीम के लिए शानदार योगदान देने की क्षमता रखते है। फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने कहा, हमने विस्तृत तौर पर विश्लेषणात्मक आकलन किये हैं। खिलाड़ियों पर एकत्रित की गई जानकारी हमारे डाटाबेस मे हैं। हम एक मजबूत विश्लेषणात्मक प्रक्रिया के साथ अपनी डेटा को और दुरूस्त कर रहे है। यह वास्तव में काफी व्यापक प्रक्रिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.