टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल होने से मुकाबला बराबरी का होगा : मैक्सवेल

Updated on 16-09-2021 10:10 PM
सिडनी । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि टी20 विश्व केप से पहले यूएई में आईपीएल मुकाबलों से क्रिकेटरों को मैच अभ्यास का अच्छा अवसर मिल जाएगा। मैक्सवेल के अनुसार इसका टी20 विश्व कप में सभी टीमों को मिलेगा क्योंकिक सभी टीमों के कुछ खिलाड़ी आईपीएल खेलते हैं। ऐसे में इन्हीं मैदानों पर जब विश्व कप होगा तो मुकाबला कुछ हद तक बराबरी का हो जाएगा। आईपीएल मुकाबले रविवार से शुरु हो रहे हैं। कोविड-19 संक्रमण के कारण भारत में आईपीएल के 14 वें सत्र को बीच में ही स्थगित करना पड़ा था। अब आईपीएल का दूसरा चरण रविवार से शुरु हो रहा है। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की ओर से खेलने वाले मैक्सवेल ने कहा, ‘‘यूएई में टूर्नामेंट के आयोजन से मुकाबला थोड़ा बराबरी का हो गया है। शायद इससे चीजें थोड़ा आसान हो जाती हैं क्योंकि वहां सभी टीमों को घरेलू मैदान जैसा फायदा नहीं मिलेगा। आईपीएल वहां खेला जा रहा है जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेंगे जो बाद में विश्व कप में भी खेलेंगे इसलिए मुझे लगता है कि हालात सभी के लिये समान रहेगे।’’ ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, पैट कमिंस आदि पिछले कुछ समय से नहीं खेले हैं पर वे भी आईपीएल से  मैदान पर वापसी करेंगे। 
मैक्सवेल ने कहा कि आईपीएल में खेलने से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को विश्व कप की तैयारियों में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कई खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे और उन्हें यहां तैयारी का अच्छा मौका मिलेगा। उन्हें इन हालातों में कुछ मैच खेलने को मिलेंगे। यह हमारे बल्लेबाजों के लिये बहुत अच्छा होगा। ’’मैक्सवेल ने कहा, ‘‘जब तक टूर्नामेंट शुरू होता है तब तक हमारे गेंदबाज पूरी लय में लौट आएंगे। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि प्रत्येक खिलाड़ी यहां खेलने के लिये उत्सुक है।’’ ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज, विश्व की नंबर एक टीम इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ एक ग्रुप में रखा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.