आईपीएल रचेगा इतिहास, आज खेला जाएगा लीग का 1000वां मैच,जानें किन दो टीमों में होगा घमासान?

Updated on 08-04-2023 08:12 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल एक ऐसी फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है जिसको पूरी दुनिया भर में काफी प्यार मिला है। विश्वभर के स्टार खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा होते हैं। ऐसे में आज यानी 8 अप्रैल को आईपीएल का ऐतिहासिक और सबसे यादगार दिन होने जा रहा है। आईपीएल आज अपने 1000 मुकाबले पूरे कर लेगा। जी हां, आज यानी शनिवार को आईपीएल अपना 1000वां मुकाबला पूरा करेगा। जोकि इस लीग से जुड़े हर व्यक्ति हर खिलाड़ी के लिए एक गर्व की बात होगी। इतना ही नहीं बल्कि आईपीएल पहली ऐसी क्रिकेट फ्रेंचाइजी लीग जोकि 1000 मैच का आंकड़ा छुएगी। इसी के साथ आईपीएल का 1000वां मुकाबला भी टूर्नामेंट की दो सबसे बेहतरीन टीमों के बीच होगा।

तकरीबन हर कोई इस बात से वाकिफ है कि आईपीएल में शनिवार को दो मुकाबले खेले जाते हैं। ऐसे में अब आज दोपहर में गुवाहाटी के मैदान में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स एक दूसरे के सामने होंगी। वहीं इसके बाद शाम को आईपीएल का एल क्लासिको खेला जाएगा। आईपीएल का एल क्लासिको मतलब मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल की दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स एक दूसरे से भिड़ेंगी, और यही आईपीएल का 1000वां मुकाबला भी होगा। इन दोनों टीमों की राइवलरी ने आईपीएल के 1000वें मैच का मजा दोगुना कर दिया है। उम्मीद है कि हमेशा की तरह इस बार भी मुंबई और चेन्नई में टक्कर का मुकाबला देखने को मिलेगा।

बता दें कि जहां मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब 5 बार अपने नाम किया है, तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी 4 बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही है। अब तक दोनों टीमों के बीच 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 20 मुंबई और 14 सीएसके ने जीते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.