अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 'सिंगल फ्रंट' बनाने में जुटा ईरान, सीरिया-इराक संग खतरनाक प्‍लान

Updated on 08-11-2023 01:36 PM
तेहरान: ईरान अब इजरायल से एक सिंगल मोर्चे पर लड़ाई चाहता है। ईरान सरकार समर्थक तस्नीम न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि इजरायल और अमेरिका के खिलाफ ईरान की कोशिश सभी मोर्चों को एकजुट करने की है। ईरान चाहता है कि अमेरिका और इजरायल का सिंगल फ्रंट पर मुकाबला किया जाए। ईरान फिलहाल इराक और सीरिया में मिलिशिया का इस्तेमाल कर रहा है। यमन में हूती विद्रोही और लेबनान में हिज्बुल्ला के साथ मिलकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ताकत बढ़ा रहा है।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़ी ईरानी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि इराक और सीरिया में ईरानी समर्थित समूह अमेरिकी सेना पर अपने हमले बढ़ा रहे हैं। वे सिंगल फ्रंट की तलाश कर रहे हैं और अमेरिकी-इजरायली सेना को निशाना बना रहे हैं। इस मोर्चे में अब इराक और सीरिया में ईरानी समर्थक ग्रुप्स साथ यमन में हूती और लेबनान में हिजबुल्लाह भी शामिल हैं।

ईरान समर्थित संगठन ले रहे मोर्चा

एनबीसी ने बताया है कि 2006 के युद्ध के बाद पहली बार है जब लेबनान से लॉन्च किए गए रॉकेट इजरायली क्षेत्र में सबसे ज्यादा अंदर तक पहुंच गए। हिज्बुल्ला ने कहा है कि गाजा पर आक्रमण में शामिल अमेरिका और इजरायल पर हमले जारी रहेंगे। ये इजरायल को खुली धमकी है। इजरायल को जमीन पर घेरने के लिए सीरिया से लेबनान तक ईरान समर्थित ग्रुप एक हो रहे हैं।

तस्नीम न्यूज की रिपोर्ट कहती है कि इराक और सीरिया में अमेरिकी सेना पर 7 अक्टूबर से अब तक करीब 40 हमले हो चुके हैं। यह एक कबूलनामा है कि ईरान प्रॉक्सी समन्वय कर रहा है। ईरान अब खुलेआम उन ठिकानों का भी पता लगा रहा है जिन पर इराक और सीरिया में हमले हो रहे हैं। साथ ही वह एक मजबूक बेस बनाकर उससे लड़ाई जारी रखने के लिए देख रहा है। सबको साथ जोड़ने का भी ईरान का पैटर्न स्पष्ट है। ईरान अब इराक और सीरिया में सिंगल फ्रंट की ओर देख रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.