2015 के वैश्विक समझौते को दरकिनार कर ईरान ने लगातार बढ़ाया परमाणु भंडार : आईएईए

Updated on 18-11-2021 09:18 PM

तेहरान वैश्विक निगरानी संस्था यूएनओ की परमाणु निगरानी विंग ने कहा कि ईरान ने विश्व शक्तियों के साथ 2015 के समझौते को दरकिनार करके अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के अपने भंडार को और बढ़ा लिया है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने अपनी गोपनीय त्रैमासिक रिपोर्ट पेश की। इसमे सदस्य देशों को बताया गया है कि ईरान के पास 17.7 किलोग्राम (39 पाउंड) यूरेनियम का अनुमानित भंडार है जो 60 प्रतिशत तक विखंडनीय शुद्धता तक समृद्ध है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त से इसमें लगभग आठ किलोग्राम की वृद्धि हुई है।

इस तरह के अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम को परमाणु हथियार बनाने के लिए आसानी से परिष्कृत किया जा सकता है। यही वजह है कि विश्व शक्तियों ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को नियंत्रित करने की मांग की है। वियना स्थित एजेंसी ने सदस्यों को बताया कि वह इस साल की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों पर तेहरान द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण समृद्ध यूरेनियम के ईरान के सटीक भंडार को सत्यापित करने में सक्षम नहीं है।

आईएईए फरवरी से ईरानी परमाणु स्थलों या ऑनलाइन संवर्धन निगरानी फुटेज तक पहुंचने में असमर्थ रहा है। कुछ दिनों पहले यूरोपीय संघ ने घोषणा की थी कि विश्व शक्तियों और ईरान के बीच 2015 के ईरान परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के लिए 29 नवंबर से वियना में फिर से वार्ता शुरू होगी। यूरोपीय संघ ने कहा था कि तथाकथित संयुक्त व्यापक कार्य योजना आयोग (जेसीपीओए) की बैठक में ईरान, चीन, फ्रांस, रूस, जर्मनी और ब्रिटेन के उच्च-स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। एक बयान में कहा गया था, 'प्रतिभागी जेसीपीओए में अमेरिका की वापसी की संभावना और सभी पक्षों द्वारा समझौते के पूर्ण एवं प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे।' जेसीपीओए का लक्ष्य ईरान से प्रतिबंध हटाने के एवज में ईरानी परमाणु गतिविधियों पर लगाम लगाना है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका इस समझौते से पीछे हट गया था और उसने ईरान पर फिर से प्रतिबंध लागू कर दिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.