ईरान: खुशी में उतारा हिजाब, किशोरियां व आयोजक गिरफ्तार

Updated on 26-06-2022 05:26 PM

तेहरान, 25 जून । ईरान के दक्षिणी शहर शिराज में स्केटबोर्डिंग डे पर इवेंट के बाद खुशी में कुछ किशोरियों ने हिजाब उतारकर जश्न मनाया। यह बात ईरान के कट्टरपंथियों को हजम नहीं हुई और उन किशोरियों के अलावा इवेंट के आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

शिराज में स्केडबोर्डिंग डे पर विशेष आयोजन किया गया था। इस आयोजन में भारी संख्या में किशोरियों एवं युवतियों ने भी हिस्सा लिया था। आयोजन के बाद जश्न की शुरुआत हुई, तो श्रेष्ठ प्रदर्शन के उल्लास में कुछ किशोरियों और युवतियों ने अपने हिजाब उतार दिये। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। इसके बाद ईरान की पुलिस ने इन किशोरियों को गिरफ्तार कर लिया। शिराज पुलिस प्रमुख फराज शोजाई ने बताया कि कई लड़कियों ने स्पोर्ट इवेंट के अंत में धार्मिक मान्यताओं और कानूनी नियमों को तोड़ते हुए हिजाब उतार दिए। इन किशोरियों के साथ पुलिस ने पांच आयोजकों को भी गिरफ्तार किया है।

रूढ़िवादी देश ईरान में सभी महिलाओं और किशोर लड़कियों के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य है। शोजाई ने कहा कि धार्मिक और कानूनी नियमों का पालन किए बिना किसी स्पोर्ट्स या नॉन-स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन करना सख्त मना है और आयोजकों को कानून के मुताबिक सख्त सजा दी जाएगी। शिराज के गवर्नर लोटफुल्ला शेबानी ने कहा कि इवेंट का आयोजन सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रीय नियमों को तोड़ने के उद्देश्य से किया गया था। शिराज में 15 जुलाई को जुमे की नमाज के बाद 'हिजाब की पवित्रता के समर्थक' शीर्षक से एक मार्च निकाला जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.