ईरान-भारत का प्‍लान, चाबहार बंदरगाह में आर्मेनिया की एंट्री, पाकिस्‍तान-तुर्की और अजरबैजान की उड़ेगी नींद!

Updated on 09-11-2023 01:55 PM
तेहरान: आर्मेनिया ने ईरान के चाबहार बंदरगाह में शामिल होने की रुचि दिखाई है। आर्मेनिया इसके लिए बातचीत कर रहा है। उसका भारत और बाकी एशियाई देशों तक पहुंच बनाना है। ऐसे में अगर वह चाबहार बंदरगाह में शामिल होता है, तो उसका यह सपना आसानी से पूरा हो सकता है। दक्षिण कोकेशियान देश बिना रुके कनेक्टिविटी के लिए अंतरराष्‍ट्रीय नॉर्थ साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर यानी आईएनएसटीसी और चाबहार बंदरगाह के बीच शीघ्र संपर्क की उम्मीद कर रहा है। सूत्रों की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

पहले आर्मेनिया तक पहुंचाए हथियार
आर्मेनिया के उप विदेश मंत्री मनत्सकन सफरियान ने ईटी के साथ बातचीत में इस बारे में अहम जानकारी दी है। उन्‍होंने कहा, 'अर्मेनियाई प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में चाबहार बंदरगाह के उपयोग पर मुंबई में एक उच्च स्तरीय बैठक में भाग लिया है। हम बंदरगाह में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि चाबहार बंदरगाह और आईएनएसटीसी के बीच कनेक्टिविटी जल्द ही पूरी हो जाएगी। जो संकेत मिल रहे हैं, उनसे लगता है कि यह लिंक एक साल के अंदर पूरा हो जाएगा।' यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब कुछ समय पहले ईरान के रास्‍ते भारत ने आर्मेनिया तक हथियारों की खेप पहुंचाने की खबरें आई थीं। कुछ महीने पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पिछले साल भारत ने आर्मेनिया को मिसाइलों, रॉकेटों और गोला-बारूद के एक अहम सौदे से जुड़े ऑर्डर को मंजूरी दी थी।

ईरान, भारत और आर्मेनिया की तिकड़ी
चाबहार बंदरगाह में शामिल होने के लिए आर्मेनिया की उत्सुकता भारत, ईरान और आर्मेनिया के त्रिपक्षीय समूह के संदर्भ में और भी महत्‍वपूर्ण हो जाती है। इस साल अप्रैल में आर्मेनिया की राजधानी येरेवन में एक बैठक के दौरान, तीनों पक्षों ने आर्थिक परियोजनाओं और क्षेत्रीय संचार चैनलों पर चर्चा की थी। आर्मेनिया ने भारतीय व्यापारियों को रूस और यूरोप से जोड़ने के लिए आईएनएसटीसी के समानांतर ईरान के माध्यम से फारस की खाड़ी-काला सागर गलियारे या आईएनएसटीसी की एक नई शाखा के हिस्‍से का प्रस्‍ताव दियाहै। भारत और आर्मेनिया के बीच संबंध नए रणनीतिक आयाम तक पहुंच रहे हैं।

परेशान होंगे, तुर्की, पाकिस्‍तान और अजरबैजान!
अगर आर्मेनिया, चाबहार बंदरगाह में शामिल हो जाता है तो पाकिस्‍तान और तुर्की की परेशानियां बढ़ सकती हैं। दिलचस्प बात यह है कि जहां ईरान और अजरबैजान दोनों शिया बहुसंख्यक देश हैं, वहीं तेहरान के ऐतिहासिक रूप से आर्मेनिया के साथ रिश्‍ते हमेशा से मधुर रहे हैं। ईरान और आर्मेनिया भी ऊर्जा साझेदारी साझा करते हैं। ईरान भी सदियों से अर्मेनियाई प्रवासियों की मेजबानी करता रहा है। अगर बात पाकिस्‍तान की करें तो इस साल उसने तुर्की में ईरान के साथ एक डील साइन की है। पाकिस्तान और ईरान के बीच व्यापार सहयोग के लिए पांच अरब डॉलर वाली योजना से जुड़े सौदे पर साइन हुए हैं। चाबहार में आर्मेनिया का आना ऐसे में पाकिस्‍तान के लिए भी मुश्किल वाली बात हो जाएगी क्‍योंकि वह अजरबैजान का करीबी है। आर्मेनिया और अजरबैजान की दुश्‍मनी दुनिया से छिपी नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.