दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान का पलटवार, कतर की एनर्जी साइट पर मिसाइल अटैक, बड़ा नुकसान

Updated on 19-03-2026 12:53 PM
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के तेल और गैस फील्ड्स पर जवाबी हमले किए हैं। कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी ने बताया है कि उसकी मुख्य गैस सुविधा पर ईरानी हमले में भारी नुकसान हुआ है। कतर एनर्जी ने बुधवार को एक बयान में रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी में हमले की पुष्टि की है। वहीं, सऊदी अरब में ईरानी हमलों को बीच में ही रोक दिया गया।

कतर के रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी पर हमला

कतर के गृह मंत्रालय ने भी रास लफान में आग लगने की सूचना दी है। इसी शहर में दुनिया की सबसे बड़ी LNG उत्पादन सुविधा मौजूद है। कतर एनर्जी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तैनात किया गया है। कंपनी ने सुविधा ने व्यापक नुकसान की जानकारी दी है लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। रास लफान दोहा से 80 किमी उत्तर में स्थित है।

कतर ने ईरानी दूतावास के कर्मचारियों को निकाला

गैस फील्ड पर हमले के बाद कतर ने ईरानी दूतावास के कर्मचारियों को देश छोड़ने को कह दिया है। कतर के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि ईरानी दूतावास में तैनात मिलिट्री और सिक्योरिटी अटैची के साथ ही उनके कर्मचारियों को 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का कहा गया है। ईरानी दूतावास के कर्मचारियों को पर्सोना नान ग्रांटा घोषित कर दिया गया है। मंत्रालय ने बताया कि ईरान ने उस पर 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। कतर ने आरोप लगाया कि ईरान पड़ोसी देशों को निशाना बनाना जारी रखे हुए है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा को कमजोर करता है।

ईरान में दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमला

ईरान ने हमलों से पहले चेतावनी जारी की थी, जिसमें सऊदी अरब, UAE और कतर में कई सुविधाओं को खाली करने को कहा गया था। उसने कहा था कि आने वाले कुछ घंटों में इन जगहों पर हमले किए जाएंगे। यह चेतावनी इजरायली वायु सेना के ईरान में एक गैस प्रोसेसिंग प्लांट पर हमले के बाद आई। ईरान की अर्ध सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, साउथ पार्स गैस फील्ड पर ईरान के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया गया। साउथ पार्स में दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस फील्ड है।

इस बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने राजधानी रियाद में तेल सुविधाओं की ओर आ रही चार बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक दिया। मिसाइलों का हमला शहर के अलग-अलग हिस्सों में गिरा जिससे चार लोग घायल हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.