ईरान ने अमेरिका को धमकाया, कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के ऊपर ड्रोन उड़ाया, वीडियो भी दिखाया

Updated on 30-11-2023 01:48 PM
तेहरान: ईरान ने मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य उपस्थिति के खिलाफ एक वीडियो जारी कर शक्ति प्रदर्शन किया है। इस वीडियो को ईरानी ड्रोन से फिल्माया गया है, जिन्होंने अमेरिकी युद्धपोत के ऊपर उड़ान भरी। बड़ी बात यह है कि ईरानी ड्रोन की उड़ान का अमेरिकी युद्धपोतों को पता तक नहीं चला। इसे मध्य पूर्व में अमेरिकी नौसेना के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है। ईरान ने पिछले कुछ साल में ड्रोन टेक्नोलॉजी में काफी प्रगति की है, जो अमेरिकी नौसेना को परेशान करने के लिए काफी है। रूस-यूक्रेन युद्ध में भी ड्रोन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


अमेरिकी युद्धपोतों के ऊपर ईरान ने उड़ाए ड्रोन

वीडियो में ईरानी ड्रोन को अमेरिकी युद्धपोतों पर निशाना साधते हुए दिखाया गया है। इस दौरान अमेरिकी युद्धपोत होर्मुज जलडमरूमध्य के खतरनाक पानी से होकर फारस की खाड़ी में प्रवेश कर रहे थे। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड नेवी के कमांडर ने इस ड्रोन फुटेज को अमेरिकी नौसेना के प्रमुख विमानवाहक पोत यूएसएस ड्वाइट डी. आइजनहावर के लिए चेतावनी करार दिया है। यह अमेरिकी नौसेना का पहला विमानवाहक पोत है, जो सितंबर 2020 के बाद से फारस की खाड़ी में पहुंचा है। यह मध्य पूर्व में व्यापक अमेरिकी तैनाती का हिस्सा था क्योंकि इजरायल-हमास युद्ध के कारण अभी भी व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष भड़कने का खतरा है।


ईरान ने ड्रोन से अमेरिकी बेड़े की जासूसी की

ईरानी ड्रोन खतरनाक तरीके से ड्वाइट डी आइजनहावर कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के करीब उड़े। इस कैरियर ग्रुप में विमानवाहक पोत के अलावा अमेरिकी गाइडेड मिसाइल क्रूजर और विध्वंसक के साथ-साथ एक फ्रांसीसी नौसेना का विध्वंसक भी शामिल है। इन्हें फ्रांसीसी लड़ाकू जेट विमानों का हवाई समर्थन भी हासिल है। ईरान के सरकारी मीडिया चैनल तस्नीम ने कहा कि ईरानी ड्रोनों ने "मानवरहित और मानवयुक्त खुफिया प्रणालियों" का उपयोग करके अमेरिकी बेड़े की "निगरानी" की। हालांकि, अमेरिकी नौसेना ने बताया कि स्ट्राइक ग्रुप ने अपनी गश्त सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

अमेरिकी नौसेना ने क्या कहा


अमेरिकी नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल मार्क मिगुएज ने कहा कि इस महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य से हमारा गुजरना और क्षेत्र में निरंतर उपस्थिति नेविगेशन की स्वतंत्रता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जो क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता की कुंजी है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग लेन में से एक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.