PhonePe के IPO पर ईरान युद्ध की मार, कंपनी ने टाली प्रक्रिया, जानें कब मिलेगा पैसा लगाने का मौका

Updated on 16-03-2026 03:34 PM
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध का असर फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) के आईपीओ पर भी दिखाई दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने पब्लिक मार्केट में लिस्टिंग प्रक्रिया यानी आईपीओ प्रोसेस को फिलहाल टाल दिया है। कंपनी ने कहा है कि वैश्विक बाजार में जब हालात सुधरेंगे, उस समय आईपीओ प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाएगा।

फोनपे के सीईओ समीर निगम ने कहा, 'हम सभी प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र शांति की बहाली की कामना करते हैं। हम भारत में पब्लिक लिस्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।' वैश्विक तनाव के कारण शेयर बाजार में इस समय हलचल मची हुई है। पिछले हफ्ते तीन सत्रों में मार्केट में बड़ी गिरावट रही। आज सोमवार को भी इसमें जबरदस्त उतार-चढ़ाव रहा।

65 करोड़ से अधिक यूजर

30 सितंबर 2025 तक फोनपे के 65 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। इसका डिजिटल पेमेंट नेटवर्क 4.7 करोड़ से अधिक व्यापारियों तक फैला हुआ है। इसके अतिरिक्त इस साल जनवरी में फोन पे पेमेंट गेटवे (फोनपे पीजी) ने वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन के लिए 'फोनपे पीजी बोल्ट' लॉन्च करने की घोषणा की थी।

141 कंपनियों को मिली मंजूरी

प्राइम डेटाबेस के अनुसार, वर्तमान में 141 कंपनियों को नियामकीय मंजूरी मिल चुकी है। यह मंजूरी की तारीख से एक वर्ष के लिए वैध है और वे आईपीओ के माध्यम से सामूहिक रूप से लगभग 1.64 लाख करोड़ रुपये जुटा सकती हैं। इनमें से कम से कम 80 कंपनियों के पास अभी भी अपने आईपीओ जारी करने के लिए तीन से नौ महीने का समय है, हालांकि बैंकर निवेशकों की नई लिस्टिंग के प्रति रुचि को लेकर सतर्क हैं, खासकर यदि द्वितीयक बाजार अस्थिर बने रहते हैं।

इस हफ्ते 3 आईपीओ

इस हफ्ते 3 आईपीओ बाजार में आ रहे हैं। इसमें दो 'मेनबोर्ड' और एक 'SME' सेगमेंट का आईपीओ है। इसके अलावा तीन नई कंपनियों के आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी। मेन बोर्ड से जो आईपीओ खुलेंगे उनके नाम GSP Crop Science और Central Mine Planning हैं। वहीं एसएमई सेगमेंट से Novus Loyalty Limited के आईपीओ की एंट्री होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
 21 April 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
Advt.