ईरान के राष्‍ट्रपति इब्राहिम रायसी जाएंगे सऊदी अरब, 11 साल बाद किसी ईरानी नेता का दौरा, गाजा युद्ध पर होगी चर्चा

Updated on 07-11-2023 01:30 PM
तेहरान: ईरान के राष्‍ट्रपति इब्राहिम रायसी अगले हफ्ते सऊदी अरब का दौरा करने वाले हैं। रायसी अगले रविवार को रियाद में होंगे और यहां पर राष्‍ट्रपति रायसी इजरायल-हमास युद्ध से जुड़े एक शिखर सम्‍मेलन को संबोधित करने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से न्‍यूज एजेंसी एएफपी की तरफ से यह जानकारी दी गई है। 11 साल में यह पहला मौका होगा जब ईरान का कोई राष्‍ट्रपति सऊदी अरब का दौरा करेगा। रायसी ऐसे समय में रियाद जाएंगे जब दोनों देश सात साल बाद टूटे हुए रिश्‍तों को राजनयिक संबंधों की बहाली के साथ सामान्‍य करने पर सहमत हुए हैं। इस साल मार्च में चीन की मध्‍यस्‍थता में एक समझौते का ऐलान हुआ था जिसे शांति समझौते के तौर पर जाना जाता है।
साल 2012 के बाद पहली बार
सऊदी अरब में हो रहे शिखर सम्मेलन का आयोजन इस्लामिक सहयोग संगठन यानी ओआईसी की तरफ से किया जा रहा है। इस संगठन का मुख्यालय सऊदी के शहर जेद्दा में है और इसमें 57 मुस्लिम देश शामिल हैं। इस सम्‍मेलन से पहले गाजा में जारी युद्ध पर अरब लीग के नेताओं की रियाद में एक इमरजेंसी मीटिंग होनी है। शिखर सम्मेलन की योजना से परिचित सूत्र के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। रायसी से पहले साल 2012 में ईरान के तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति अहमदी नेज्जाद ने सऊदी अरब का दौरा किया था।

पहली बार फोन कॉल पर बात
रायसी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच 12 अक्टूबर को पहली फोन कॉल हुई थी। इसमें दोनों नेताओं ने फिलिस्तीन के लिए समर्थन जताया था। ईरान की सरकार न्‍यूज एजेंसी इरना की तरफ से कहा गया था कि दोनों नेताओं ने फिलिस्तीन के खिलाफ युद्ध अपराधों को खत्‍म करने की जरूरत पर बल दिया था। कोई भी देश इजरायल को मान्यता नहीं देता है। हालांकि युद्ध से पहले सऊदी अरब अमेरिका की मध्यस्थता के साथ इजरायल के साथ संबंधों को सामान्‍य करने की संभावना पर चर्चा कर रहा था। ईरान पर लंबे समय से हमास को वित्तीय और सैन्य सहायता प्रदान करने का आरोप लगता रहा है।

युद्ध को लेकर परेशान सऊदी
ओआईसी की तरफ से बार-बार गाजा में नागरिकों पर हो रहे हमलों का विरोध किया गया है। सऊदी अरब के अधिकारी युद्ध के संभावित विस्तार को लेकर बहुत चिंतित हैं। उनका मानना है कि यह युद्ध मोहम्‍मद बिन सलमान के विजन 2030 सुधार एजेंडे को पटरी से उतार सकता है। सात अक्टूबर को हमास ने अचानक इजरायल पर हमला बोल दिया था। इसके बाद इजरायल ने संगठन को खत्‍म करने की कसम खाई थी। इजरायली अधिकारियों का कहना है कि हमास के हमले में 1400 से ज्‍यादा इजरायली नागरिक मारे गए थे। जबकि 240 लोगों को बंधक बना लिया गया था। जबकि गाजा में अब तक 10000 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है जिसमें 4000 से ज्‍यादा बच्‍चे शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.