गोली मारने में भी भेदभाव कर रहे ईरान के सुरक्षाबल:पुरुषों की पीठ और टांग तो महिलाओं के निजी अंगों पर कर रहे पैलेट गन से हमले

Updated on 10-12-2022 06:14 PM
ईरानी सुरक्षाबल अपनी पैलेट गन से महिलाओं के चेहरे और उनके निजी अंगों को निशाना बना रहे हैं। घायल महिलाओं का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने इस बात का खुलासा किया है। इन्होंने बताया कि पुरुषों की टांग, पीठ और नितंब को निशाना बनाया जाता है वहीं महिलाओं के चेहरे और निजी अंगों पर पैलेट गन चलाई जाती है। ये डॉक्टर और नर्स सरकार की नजरों से बचकर घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कर रहे हैं। सेंट्रल इसफहान प्रांत के एक डॉक्टर का मानना है कि सुरक्षाबल महिलाओं को चेहरे पर शूट करके उनकी सुंदरता खत्म करना चाहते हैं। वहीं कराज के एक डॉक्टर कहते हैं कि सुरक्षाबलों के मन में महिलाओं के प्रति हीनभावना है इसलिए वे युवा महिलाओं को निशाना बना रहे हैं।

लड़कियों के दर्द से डॉक्टर भी कांप रहे

एक डॉक्टर बताते हैं कि मैंने 20 साल की एक लड़की का इलाज किया था। दस सुरक्षाबलों ने उसकी जांघ और निजी अंगों को निशाना बनाकर पैलेट गन चलाई गई थी। 10 छर्रे उसकी जांघ के अंदरूनी हिस्से में घुस गए थे वहीं 2 छर्रे निजी अंगों में लगे थे। जांघ में लगे 10 छर्रों को तो आसानी से निकाल लिया गया लेकिन बाकी दो छर्रों को निकालना बेहद मुश्किल था। संक्रमण होने का भी खतरा था इसलिए मैंने उसे एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया। उस लड़की की हालत देखकर मैं दर्द से कांप गया था और सोच रहा था इसकी जगह मेरी बेटी भी हो सकती थी।

डॉक्टरों को इलाज ना करने की धमकी

ईरान में सुरक्षा बल बेहद कम दूरी से पैलेट गन चलाकर लोगों को घायल कर रहे हैं। वे मानवीय नियमों को धता बताकर लोगों को पैर की बजाय कमर से ऊपर गोली मार रहे हैं। इससे लोगों के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान हो रहा है। कई लोगों ने आंख में छर्रे घुसने की वजह से आंखों की रोशनी खो दी है। प्रदर्शनकारियों का इलाज करने वाले डॉक्टरों को धमकी देकर इलाज ना करने को कहा जा रहा है। एक डॉक्टर ने बताया कि सुरक्षाबलों से बचने के लिए एक बार उन्होंने अंधेरे में छर्रे निकाले थे। 26 अक्टूबर को सैंकड़ों डॉक्टर्स ने मेडिकल काउंसिल ऑफ ईरान के सामने प्रदर्शन किया तो उनपर भी पैलेट गन से हमले किए गए। लेकिन इंटरनेट पर पांबदी की वजह से जुल्म की ये तस्वीरें दुनिया के सामने नहीं आ रही हैं।

पैलेट गन के छर्रे करते हैं घायल

पैलेट गन की गोलियों में ढेर सारे छर्रे होते हैं। जब गोली चलती है तो छर्रे इधर-उधर फैलकर एक बड़े एरिया में नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन जिस जगह गोली लगती है वहां के टिसू पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं। कई छर्रे शरीर में घुस जाते हैं। पैलेट गन की गोली लगने से गंभीर चोट लगती है। वहीं दिमाग और दिल जैसे महत्वपूर्ण अंगों में गोली लगने से जान भी जा सकती है। आंख में छर्रे घुसने से आंखों की रोशनी भी जा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.