बम विस्फोट में टैक्सी में सवार इराकी की मौत, ड्राइवर घायल

Updated on 20-11-2021 08:41 PM

लंदन लीवरपूल में टैक्सी में यात्रा कर रहे एक इराकी व्यक्ति की बम विस्फोट में मौत हो गई है, जबकि टैक्सी ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस का मानना है कि लीवरपूल वीमेन्स हास्पिटल के बाहर हुए हादसे में मौत का शिकार हुआ व्यक्ति देशी बम के साथ यात्रा कर रहा था। अचानक विस्फोट हो गया और इसमें उसकी मौत गई। ब्रिटिश पुलिस ने कहा कि यदि यह विस्फोट किसी और स्थिति में हुआ होता तो और नुकसान होता।

ब्रिटिश पुलिस ने बताया कि विस्फोट बम बनाने वाले संदिग्ध एमाद अल स्वीलमीन (32) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि स्वीलमीन मूल रूप से इराक का रहने वाला था और वह कम से कम छह महीने से बम बनाने की सामग्री जुटा रहा था। ऐसा प्रतीत होता है कि उसने अकेले ही यह कार्य किया। पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि अतीत में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर स्वीलमीन का इलाज किया गया था।

उत्तर पश्चिम इंग्लैंड में आतंकवाद रोधी पुलिस प्रमुख रस जैक्सन ने कहा कि बम घर में तैयार विस्फोटकों से बनाया गया था और इसमें छर्रे थे। उन्होंने कहा यदि इसमें अलग परिस्थितियों में विस्फोट हुआ होता तो कई लोग घायल होते या अधिक संख्या में लोगों की मौत होती। जैक्सन ने कहा कि पुलिस इस बारे में जांच कर रही है कि क्या बम में गैरइरादतन विस्फोट हुआ, जब वाहन आगे बढ़ा या रूका।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.