ड्रोन हमले में इराकी पीएम बाल-बाल बचे, 6 सुरक्षा अधिकारी घायल

Updated on 07-11-2021 10:19 PM

बगदाद इराक की राजधानी बगदाद में रविवार सुबह पीएम आवास को निशाना बनाकर विस्फोटकों से लदे एक ड्रोन से हमला हुआ। यह पीएम कदीमी की हत्या का प्रयास था।

इस अटैक में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात 6 लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी और कहा कि शांति और धैर्य बरकरार रखें। उन्होंने बताया कि बगदाद स्थित उनके आवास पर विस्फोटकों से भरे ड्रोन से हमला हुआ लेकिन वे सुरक्षित वहां से निकल गए।

अधिकारियों ने बताया कि राजधानी के ग्रीन जोन में स्थित प्रधानमंत्री के आवास को निशाना बनाया गया। प्रधानमंत्री ने अपने एक ट्वीट में देश की जनता से अपील की है कि इराक के लिए शांति बनाए रखें।

 फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। पूर्व इंटेलीजेंस चीफ अल-कादिमी ने पिछले साल मई माह में प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था।

पिछले माह ही इराक के सुरक्षा बलों को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मारे जा चुके सरगना अबू बकर अल-बगदादी के करीबी सहायक सामी जसीम को पकड़ने में सफलता मिली।

 सामी आईएस का उप सरगना होने के साथ ही वित्त मामलों को भी देखता था। इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कादिमी ने ट्वीट के जरिए ही आईएस आतंकी की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मुस्तफा ने कहा, 'हमारे इराकी सुरक्षा बलों का ध्यान चुनाव कराने पर केंद्रित था, उनके गुप्तचरों ने सामी को दबोचने के लिए जटिल अभियान चलाया।' उन्होंने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। वर्ष 2019 में अमेरिका के विशेष बल ने उत्तर पश्चिम सीरिया में बगदादी को मार गिराया था।

अमेरिकी विदेश विभाग ने उस समय सामी समेत आइएस के बड़े आतंकियों के बारे में जानकारी देने पर पुरस्कार की घोषणा की थी। जसीम का पूरा नाम सामी जसीम मुहम्मद अल-जबुरी है।

 इसे हाजी हामिद के नाम से जाना जाता है। एफबीआई ने उसे रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस वेबसाइट पर आईएसआईएस के पूर्ववर्ती संगठन, अल-कायदा इन इराक (एक्यूआई) का एक सदस्य के रूप में दिखाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.