
आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज पॉल स्टार्लिंग टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। पॉल स्टार्लिंग ने रविवार को UAE के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में 35 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने कुल 4 चौके लगाए।
इसी के साथ इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में उनके कुल 288 चौके हो गए हैं। जबकि कोहली के अभी 285 चौके हैं। स्टार्लिंग ने कोहली से एक मैच कम में यह उपलब्धि हासिल की। स्टार्लिंग ने 89वें टी-20 आई मैच में यह रिकॉर्ड बनाया। जबकि कोहली ने 90 मैचों में ऐसा किया था।