ओली पोप और बेन डकेट की विध्वंसक बैटिंग से दहला आयरलैंड, इंग्लैंड ने कसा शिकंजा

Updated on 03-06-2023 08:00 PM
लंदन: ओली पोप के करियर के पहले दोहरे शतक और बेन डकेट की बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत इंग्लैंड आयरलैंड पर एकमात्र टेस्ट में अपना शिकंजा कस लिया है। ओली पोप और डकेट के बीच दूसरे विकेट के लिए 252 रनों की साझेदारी हुई जिसकी मदद से इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 524 रन पर समाप्त घोषित की। इस तरह इंग्लैंड की टीम ने एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में अपनी मजबूत स्थिति बना ली है।

पोप ने 205 रन की लाजवाब पारी खेली जबकि डकेट ने 182 रन बनाए। इन दोनों के प्रयास से इंग्लैंड ने खेल के दूसरे दिन पहली पारी में 352 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। आयरलैंड ने अपनी पहली पारी में 172 रन बनाए थे। पोप ने अपनी पारी में 22 चौके और तीन छक्के लगाए जबकि डकेट की पारी में 24 चौके और एक छक्का शामिल है।


इन दोनों के अलावा जो रूट ने 56 रन का योगदान दिया। उन्होंने और पोप तीसरे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। रूट के आउट होने से यह साझेदारी टूटी। एंडी मैक ब्रायन ने रूट को आउट करने के बाद पोप को भी पवेलियन भेजा। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पोप के आउट होने के तुरंत बाद पारी समाप्त घोषित कर दी।

कैसी रही आयरलैंड की गेंदबाजी

आयरलैंड के लिए गेंदबाजी में सबसे अधिक मैक ब्रायन ने दो विकेट हासिल किए। पारी में मैक ब्रायन ने 13.4 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 99 रन खर्च किए। इसके अलावा ग्राहम ह्यूम और फिन हैंड ने भी एक-एक लिए लेकिन ये दोनों काफी महंगे साबित रहे।

दूसरी पारी में लड़खड़ाई आयरलैंड

इंग्लैंड के खिलाफ आयरलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 174 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 524 रन पर घोषित की। इस तरह मेहमान टीम ने आयरलैंड पर पहली पारी के आधार 350 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। वहीं दूसरी पारी में भी आयरलैंड बल्लेबाजी करने उतरी तो दिन की समाप्ति तक उसने 97 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.