आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने ली हैट्रिक, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले छठे गेंदबाज बने

Updated on 04-11-2022 06:02 PM

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 के मुकाबले आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने हैट्रिक ले ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी के 19वें ओवर में उन्होंने ये कारनामा किया। लिटिल ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमनस, जेम्स नीशम और मिशेल सैंटनर का विकेट झटककर ये उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ लिटिल कर्टिस कैंपर के बाद हैट्रिक लेने वाले दूसरे आयरिश गेंदबाज बन गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ये दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी। यह टी 20 विश्व कप के इतिहास में छठी हैट्रिक है, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली 2007 में टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज थे। लिटिल ने अपने चौथे ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर विकेट चटकाए।  इस ओवर में उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए।

टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक
ब्रेट ली बनाम बांग्लादेश केप टाउन 2007
कर्टिस कैंपर बनाम नीदरलैंड अबू धाबी 2021
वानिंदु हसरंगा बनाम साउथ अफ्रीका शारजाह 2021
कगिसो रबाडा बनाम इंग्लैंड शारजाह 2021
कार्तिक मयप्पन बनाम श्रीलंका जिलॉन्ग 2022
जोश लिटिल बनाम न्यूजीलैंड एडिलेड 2022



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.