क्‍या पाकिस्‍तान में आने वाला है महाविनाशक भूकंप, जानें क्‍या है डच वैज्ञानिक की भविष्‍यवाणी का सच

Updated on 03-10-2023 01:06 PM
इस्‍लामाबाद: एक भविष्‍यवाणी के बाद से पाकिस्‍तान में डर और दहशत का माहौल है। नीदरलैंड के एक रिसर्च इंस्‍टीट्यूट की तरफ से एक सोशल मीडिया पोस्ट पर पाकिस्‍तान में अगले 48 घंटों में संभावित विनाशकारी भूकंप की बात कही गई है। तब से ही देश में नागरिक डरे हुए हैं। सोलर सिस्टम ज्योमेट्री सर्वे (एसएसजीईओएस) के एक रिसर्चर ने दावा किया है कि पाकिस्तान और उसके आसपास के हिस्सों में मजबूत वायुमंडलीय उतार-चढ़ाव देखा गया जो 'आने वाले मजबूत भूकंप की तरफ इशारा करता है। इसमें देश में सुनामी की बात भी कही गई है।

डरे हुए लोग मांग रहे मदद
हजारों फॉलोअर्स वाले एक्स (ट्विटर) हैंडल से आ रही खबरों के बाद पाकिस्तान में सोशल मीडिया से लेकर व्हाट्सएप ग्रुपों तक यह अफवाहें फैलने लगीं। इनके तहत अगले 48 घंटों में देश में एक बड़ा भूकंप आने की आशंका जताई गई। एक पोस्ट में एसएसजीईओएस के सदस्य, डच वैज्ञानिक फ्रैंक हूगरबीट्स का हवाला दिया गया है। उन्‍होंने इससे पहले तुर्की और सीरिया में खतरनाक भूकंपों की भविष्यवाणी करने के लिए ग्रह संरेखण का प्रयोग किया था। इस पोस्‍ट में दावा किया गया था कि वैज्ञानिक ने एक बार फिर भविष्यवाणी की है कि अगले 48 घंटों में पाकिस्‍तान एक तेज भूकंप से हिलने वाला है। इसके बाद से ही एक्‍स पर भूकंप टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। पाकिस्‍तान के कई लोग डरे हुए हैं और अपनी जिंदगी के लिए अधिकारियों से सलाह मांग रहे हैं।

क्‍या कहा है वैज्ञानिक ने
वैज्ञानिक ने पोस्ट में, बलूचिस्तान में फॉल्ट लाइनों के साथ इलेक्ट्रिक एक्टिविटीज में तेज इजाफे का दावा किया था। उन्‍होंने अपने दावे में बलूचिस्‍तान में किसी खास इलाके का जिक्र नहीं किया। हूगरबीट्स ने भूकंप की भविष्यवाणियों के बारे में निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है। उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा, '30 सितंबर को हमने वायुमंडलीय उतार-चढ़ाव दर्ज किया, जिसमें पाकिस्तान के कुछ हिस्से और उसके आसपास के हिस्से शामिल थे। यह आने वाले तेज झटके की तरफ इशारा करता है।' उन्‍होंने कहा कि यह स्थिति बिल्‍कुल मोरक्‍को से मिलती है। लेकिन उन्‍होंने निश्चित तौर पर ऐसा कहने से साफ इनकार कर दिया।

पाकिस्‍तान ने दावा किया खारिज
क्‍या कहा है वैज्ञानिक ने
वैज्ञानिक ने पोस्ट में, बलूचिस्तान में फॉल्ट लाइनों के साथ इलेक्ट्रिक एक्टिविटीज में तेज इजाफे का दावा किया था। उन्‍होंने अपने दावे में बलूचिस्‍तान में किसी खास इलाके का जिक्र नहीं किया। हूगरबीट्स ने भूकंप की भविष्यवाणियों के बारे में निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है। उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा, '30 सितंबर को हमने वायुमंडलीय उतार-चढ़ाव दर्ज किया, जिसमें पाकिस्तान के कुछ हिस्से और उसके आसपास के हिस्से शामिल थे। यह आने वाले तेज झटके की तरफ इशारा करता है।' उन्‍होंने कहा कि यह स्थिति बिल्‍कुल मोरक्‍को से मिलती है। लेकिन उन्‍होंने निश्चित तौर पर ऐसा कहने से साफ इनकार कर दिया।

पाकिस्‍तान ने दावा किया खारिज
पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रीय सुनामी केंद्र कराची के डायरेक्‍टर अमीर हैदर लघारी ने इस दावे को खारिज कर दिया है। उन्‍होंने कहा है कि भूकंप कहां और कब आएगा, इसकी सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों की सीमाएं पाकिस्तान से होकर गुजरती हैं। ये सोनमियानी से लेकर पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र तक फैली हुई हैं। उनके मुताबिक इन सीमा रेखाओं के भीतर किसी भी बिंदु पर भूकंप आ सकता है, जिसकी भविष्यवाणी करना संभव नहीं है। लाघारी ने याद दिलाया कि सन् 1892 में चमन फॉल्ट लाइन पर नौ से 10 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। जबकि सन् 1935 में चिल्तान रेंज में जोरदार भूकंप आया था जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.