क्या पाकिस्तान के लिए काम कर रहीं अंजू? सीमा हैदर के दावे में कितना दम, पुलिस ने की घंटों पूछताछ

Updated on 09-12-2023 01:40 PM
इस्लामाबाद: भारत से अपने फेसबुक प्रेमी के लिए पाकिस्तान जाने वाली अंजू एक बार फिर चर्चा में हैं। भिवाड़ी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के लिए पुलिस हरियाणा के सोनीपत पहुंची। पुलिस ने अंजू से 12 सवाल पूछे, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। अंजू की ओर से पुलिस को दिए बयान में कहा गया कि वह अपनी मर्जी से पाकिस्तान गई थी। इस बीच पाकिस्तान से भाग कर भारत आने वालीं सीमा हैदर ने अंजू मामले पर बड़ा बयान दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंटरव्यू में सीमा ने अंजू पर शक जताया है।

सीमा हैदर ने कहा, 'जो लड़की भारत जैसा खूबसूरत देश छोड़ कर पाकिस्तान जा सकती है। वहां महीनों रह कर वापस भारत आ गई हैतो जरूर उसके दिमाग में कुछ चल रहा है।' इसके अलावा सीमा ने अंजू की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि कहीं अंजू को पाकिस्तान ने किसी खतरनाक इरादे से तो वापस नहीं भेजा। दरअसल जुलाई में अंजू अपने प्रेमी नसरुल्ला के लिए पाकिस्तान चली गई थीं। वह वीजा लेकर पाकिस्तान गई थीं।

क्यों अंजू के पास गई पुलिस

अंजू शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद उनके भारतीय पति अरविंद ने केस दर्ज कराया था। भिवाड़ी के एसपी योगेश दाधीच का कहना है कि अंजू के पति ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसी के सिलसिले में पूछताछ करने के लिए अधिकारियों को भेजा गया था। अंजू ने पाकिस्तान में जाकर ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर लिया था. पूछताछ में अंजू ने कहा कि वह ईसाई धर्म को मानती है और उसे हिंदू धर्म के नियमों की जानकारी नहीं है।

केस वापस लेंगे अरविंद

अंजू के भारत वापस आने के बाद से अरविंद मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह आगे के फैसले बच्चों पर छोड़ते हैं। अगर बच्चे कहेंगे तो केस भी वापस ले लिया जाएगा। अंजू और नसरुल्ला के खिलाफ अरविंद ने केस दर्ज कराया था। अंजू के पिता ग्वालियर में रहते हैं और उन्होंने अंजू से रिश्ते पर साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अंजू से परिवार का कोई भी सदस्य नहीं मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.