अविका गौर हैं प्रेगनेंट? पपाराजी के सामने बिगड़ी तबीयत, होने लगीं उल्टियां तो पति ने संभाला

Updated on 05-03-2026 02:56 PM
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं। सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की चर्चा शुरू हो गई है। मालूम हो कि पिछले कुछ समय से अविका गौर की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं, पर एक्ट्रेस ने इनसे इनकार किया था। हालांकि, अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें अविका को कैमरे के सामने की उल्टियां करते देख दावा किया जाने लगा है कि वह वाकई प्रेगनेंट हैं।

अविका गौर को होने लगीं उल्टियां, वीडियो हो रहा वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में अविका गौर पति मिलिंद के साथ पपाराजी को पोज दे रही हैं। वो शायद किसी इवेंट में शामिल हुए थे और वहां से बाहर निकलने के बाद पपाराजी ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान अचानक ही अविका के चेहरे के एक्सप्रेशन बदलने लगे।

मुस्कुराने की कोशिश तो कभी पेट पर हाथ

अविका कभी मुस्कुराने की कोशिश करती दिखीं तो कभी पेट पर हाथ रख रही थीं। और जब कंट्रोल नहीं हुआ, तो अविका साइड में जाती हैं और पिलर के पास उल्टियां करने लगती हैं। यह देख मिलिंद तुरंत उनकी मदद को मुड़े। वह अविका से पूछने लगे और पपाराजी से रिकॉर्ड न करने की रिक्वेस्ट की।

ऐसे शुरू हुईं अविका गौर की प्रेग्नेंसी की खबरें, किया था खंडन

अविका गौर की प्रेग्नेंसी की खबरें तब आनी शुरू हुई थीं, जब उन्होंने और मिलिंद ने एक वीडियो शेयर कर साल 2026 में नई शुरुआत और लाइफ में आने वाले बड़े बदलाव के बारे में बात की थी। हालांकि, बाद में अविका ने प्रेग्नेंसी की खबरों का खंडन किया था और उन्हें झूठा बताया था। अविका ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से कहा था कि वह किसी और न्यूज के बारे में बात कर रही थीं, पर अब जिस तरह से अविका की पैप्स के सामने तबीयत बिगड़ी, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह प्रेगनेंट हैं। हालांकि, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। कपल ने अपनी तरफ से अभी इस पर कुछ रिएक्ट नहीं किया है।

5 महीने पहले हुई थी अविका गौर-मिलिंद की शादी

मालूम हो कि अविका गौर और मिलिंद चंदवानी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और 30 सितंबर 2025 में शादी की थी। उन्होंने यह शादी टीवी रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर की थी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। उनकी शादी को टीवी पर टेलिकास्ट भी किया गया था। शादी से पहले अविका गौर और मिलिंद चंदवानी ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद भी लिया था। अविका के पति उनसे उम्र में 6 साल बड़े हैं।

अविका गौर के पति मिलिंद चंदवानी कौन और क्या करते हैं?

मिलिंद चंदवानी की बात करें, तो वह एक सोशल एक्टिविस्ट हैं। साथ ही टीवी रियलिटी शो 'रोडीज' का भी हिस्सा रह चुके हैं। वह 'कैंप डायरीज' नाम के एनजीओ के फाउंडर हैं। सोशल वर्क के फील्ड में आने से पहले मिलिंद एक सॉफ्टफेयर इंजीनियर थे, और इंफोसिस में काम कर रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने जॉब छोड़ दी और सोशल एक्टिविस्ट बन गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.