आईएस ग्रेटर सहारा के आतंकी सरगना को फ्रांस की सेना ने मार गिराया

Updated on 16-09-2021 10:10 PM

पेरिस   माली, नाइजर और बुर्कीना फासो के क्षेत्र में अधिकांश जिहादी हमलों के आईएस ग्रेटर सहारा के आतंकी सरगना को फ्रांस की सेना ने मार गिराया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मैन्युअल मैक्रों यह दावा किया है कि देश की सेना ने इस्लामिक आतंकी अदनान अबु वालिद अल-सहरावी को मार गिराया है। ग्रेटर सहारा में अदनान इस्लामिक स्टेट का नेता था। मैक्रों ने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी लेकिन यह नहीं बताया कि इस ऑपरेशन को कहां अंजाम दिया गया। ट्राई-बॉर्डन क्षेत्र इस्लामिक स्टेट के साथ-साथ अलकायदा से जुड़े ग्रुप फॉर सपॉर्ट ऑफ इस्लाम एंड मुस्लिम्स (जीएसआईएम) के निशाने पर भी रहता है। मैक्रों ने ट्वीट में कहा है कि साहेल में आतंकी गुटों के खिलाफ जंग में यह एक बड़ी सफलता है। सहरावी पश्चिम अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट का नेता था। उसके संगठन ने साल 2017 में अमेरिकी सैनिकों पर नाइजर में घातक हमला किया था। अगस्त 2020 में सहरावी ने खुद फ्रांस के 6 चैरिटी वर्कर्स की हत्या का आदेश दिया था। उनके नाइजीरियाई मूल के ड्राइवर को भी नहीं बख्शा गया था।

इससे पहले मैक्रों ने जुलाई में कहा था कि फ्रांस जल्द ही साहेल में अपनी सेनाओं को नई शक्ल देगा जहां इस्लामिक आतंकियों के खिलाफ उसने मोर्चा संभाल रखा है। धीरे-धीरे सैन्य मौजूदगी को आधा करने का प्लान है। जून में मैक्रों ने ऐलान किया था कि फ्रांस की ऐंटी-जिहाद बरखेन फोर्स को साहेल में आठ साल के ऑपरेशन के बाद स्थानीय सेना को मजबूत करेगी। मैक्रों ने एक ट्वीट में कहा, 'देश आज फ्रांस के उन सभी हीरोज को याद कर रहा है जो साहेल में ऑपरेशन बरखेन में शहीद हो गए, उनके परिवारों के बारे में और उनके घावों के बारे में सोच रहा है...उनका बलिदान बेकार नहीं जाएगा। हम अपने अफ्रीकी, यूरोपियन और अमेरिकी साथियों के साथ मिलकर यह जंग जारी रखेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.