आखिरी बार आईपीएल में दिखने वाले हैं महेंद्र सिंह धोनी? टीशर्ट की प्रिंट ने बहुत कुछ बता दिया

Updated on 28-02-2025 02:17 PM
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह सिंह धोनी ने 2019 में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। 2020 में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। तब से आईपीएल में वह लगातार खेल रहे हैं। हालांकि हर सीजन के शुरू होने से पहले उनके संन्यास का कयास लगाए जाते हैं। हर बार धोनी पूरा खेलने के बाद भी संन्यास नहीं लेते। इस बार तो वह अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं।

धोनी ने दिया संन्यास का हिंट?

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान कप्तान एम एस धोनी ने एक बार फिर रिटायरमेंट की अटकलों को हवा दे दी है। धोनी बुधवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर एक काली टी-शर्ट पहने नजर आए। इस टी-शर्ट पर मॉर्स कोड में "वन लास्ट टाइम" लिखा था, जिससे फैंस में उनके आईपीएल से संन्यास लेने की चर्चा शुरू हो गई। सीएसके का प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप गुरुवार से शुरू हुआ, जिसमें धोनी समेत सभी भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

वन लास्ट टाइम ट्रेंड करने लगा

धोनी की टी-शर्ट पर बने डॉट्स और डैशेस ने फैंस का ध्यान खींचा। जब इस कोड को डिकोड किया गया, तो उसका मतलब निकला "वन लास्ट टाइम"। CSK के फैंस ने तुरंत सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। देखते ही देखते 'वन लास्ट टाइम' भारत में ट्रेंड करने लगा। धोनी सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वह सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं।

धोनी का चेन्नई के लिए रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी CSK के लिए 264 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 5,243 रन बनाए हैं और टीम को पांच बार IPL का खिताब जिताया है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में IPL ट्रॉफी जीती है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनके नेतृत्व में CSK ने 10 बार IPL फाइनल खेला है। इसके अलावा वह चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियंस लीग का भी खिताब जीता चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.